Koderma : कोडरमा में वन विभाग नेकार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा किया है। वन विभाग की टीम ने शहर के सुजानपुर गांव स्थित एसपी आवास के पीछे एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां बरामद कीं। कार्रवाई के दौरान दो कथित तस्करों सूरज साव और केवल साव को गिरफ्तार किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) सौमित्र शुक्ला ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में अवैध तरीके से लकड़ियों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से संयुक्त छापेमारी की गई।


