Chatra : चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर चोट की है। लावालौंग थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी थी कि रिमी पंचायत के खाखर गांव में कुछ लोग अपने घरों में अवैध नशीले पदार्थ जमा कर रखे हैं और उन्हें बाहर बेचने की तैयारी में हैं।
घर-घर छापेमारी, भारी मात्रा में बरामदगी
तस्कर फरार, पुलिस की तलाश जारी
छापेमारी की भनक मिलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके से आरोपियों के आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
टीम में कई अधिकारी शामिल
इस कार्रवाई में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Also Read : रांची में सुबह-सुबह चोरी, टहल रहे व्यक्ति का मोबाइल ले उड़ा युवक


