Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की अफीम और डोडा जब्त
    झारखंड

    चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की अफीम और डोडा जब्त

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तस्करी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर चोट की है। लावालौंग थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है।

    गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी थी कि रिमी पंचायत के खाखर गांव में कुछ लोग अपने घरों में अवैध नशीले पदार्थ जमा कर रखे हैं और उन्हें बाहर बेचने की तैयारी में हैं।

    घर-घर छापेमारी, भारी मात्रा में बरामदगी

    एसडीपीओ सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने चिन्हित घरों में छापेमारी की, जहां से 8 किलो 700 ग्राम गीला अफीम, 3 क्विंटल 70 ग्राम डोडा और 1 क्विंटल 9 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

    तस्कर फरार, पुलिस की तलाश जारी

    छापेमारी की भनक मिलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  मौके से आरोपियों के आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

    NDPS एक्ट में केस दर्ज

    इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

    टीम में कई अधिकारी शामिल

    इस कार्रवाई में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : रांची में सुबह-सुबह चोरी, टहल रहे व्यक्ति का मोबाइल ले उड़ा युवक

    Breaking news Chatra Police Action Doda Recovery drug trafficking jharkhand crime news Latest news Lawalong Police Station Narcotics Bust India NDPS Act case opium seizure Poppy Seeds Seized Sumit Kumar Agarwal Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में सुबह-सुबह चोरी, टहल रहे व्यक्ति का मोबाइल ले उड़ा युवक
    Next Article कोतवाली डीएसपी का कार्यालय शिफ्ट, सिटी SP पारस राणा ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.