Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 May, 2026 ♦ 8:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»BCCL वाशरी में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊंचा साइलो ढहा
    झारखंड

    BCCL वाशरी में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊंचा साइलो ढहा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में BCCL ब्लॉक 2 क्षेत्र की न्यू मधुबन वाशरी में एक बड़ा हादसा हो गया। लगभग 100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट अचानक जोरदार आवाज के साथ ढह गया। गनीमत रही कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे हुआ, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।

    बचाव कार्य जारी

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात होने के कारण मौके पर कम कर्मचारी थे। फिर भी, एक कर्मी धर्मेंद्र कुमार के मलबे में फंसे होने की आशंका है। स्थानीय गोपाल महतो ने बताया कि धर्मेंद्र साइलो प्लांट के अंदर था। BCCL प्रबंधन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया, जो देर रात से चल रहा है। हालांकि, वाशरी डिविजन के जीएम सोहेल इकबाल ने दावा किया कि मलबे में कोई फंसा नहीं है और जांच जारी है।

    आउटसोर्सिंग कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    यह वाशरी चेन्नई की राधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को आउटसोर्सिंग पर दी गई है, जो इसके संचालन और रखरखाव का काम देखती है। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने हादसे के लिए कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले बनी इस वाशरी में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिस कारण यह हादसा हुआ। विधायक ने कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया डरावना मंजर

    ड्यूटी पर तैनात कर्मी नरेश महतो ने बताया कि वे साइलो की जांच कर रहे थे, तभी कुछ गिरने का आभास हुआ। उन्होंने तुरंत बाइक से वहां से निकलने की कोशिश की और सड़क पर पहुंचते ही साइलो पूरी तरह ढह गया। नरेश ने कहा कि एक कर्मी ऊपरी हिस्से में फंसा हो सकता है। उनके मुताबिक, यह वाशरी डेढ़ साल से चल रही थी।

    BCCL प्रबंधन का बयान

    जीएम सोहेल इकबाल ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने 100 फीट ऊंचे साइलो के ढहने की पुष्टि की और बताया कि यह जांच की जा रही है कि कोई कर्मी मलबे में फंसा है या नहीं।

    स्थानीय नेताओं ने उठाए सवाल

    हादसे की खबर मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और ट्रेड यूनियन नेता मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग और नेता BCCL प्रबंधन और ठेकेदार कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। इस हादसे ने वाशरी के निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Also Read : क्या आपके आधार कार्ड पर चल रहा है फर्जी सिम? अब खुद करें जांच, बस 2 मिनट में

    100 feet high silo collapsed at BCCL washery BCCL वाशरी में 100 फीट ऊंचा साइलो ढहा Major accident at BCCL washery in Dhanbad धनबाद में BCCL वाशरी में बड़ा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या आपके आधार कार्ड पर चल रहा है फर्जी सिम? अब खुद करें जांच, बस 2 मिनट में
    Next Article नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने दी बधाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हॉट स्पॉट इलाकों में ताबड़तोड़ एंटी क्राइम चेकिंग

    May 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के मैरेज पैलेस में शादी के दौरान 30 लाख चोरी, पुलिस जुटी जांच में

    May 3, 2026
    चतरा

    चतरा में तस्करी नेटवर्क पर प्रहार, लकड़ी और 282 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 3, 2026
    Latest Posts

    भागलपुर में देर रात टला बड़ा हादसा, विक्रमशिला पुल का पाया 133 गंगा नदी में गिरा

    May 4, 2026

    रांची में अपराधियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हॉट स्पॉट इलाकों में ताबड़तोड़ एंटी क्राइम चेकिंग

    May 3, 2026

    रांची के मैरेज पैलेस में शादी के दौरान 30 लाख चोरी, पुलिस जुटी जांच में

    May 3, 2026

    चतरा में तस्करी नेटवर्क पर प्रहार, लकड़ी और 282 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 3, 2026

    राज्य के सभी अस्पतालों का होगा ऑडिट, सीएम हेमंत ने जिलों के डीसी को दिये आदेश

    May 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.