Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे
    खेल

    महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। अपनी कप्तानी में भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए।

    38 वर्षीय धोनी ने अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर 23 दिसम्बर 2004 को चटगांव में बंगलादेश के खिलाफ शुरू किया था। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले धोनी फिलहाल क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं और उन्होंने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि वह क्रिकेट से कब संन्यास लेंगे। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन उन्होंने सीमित ओवरों में खेलना जारी रखा।

    भारत को 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जिताने वाले धोनी ने अपना आखिरी टी-20 इस साल 27 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था जबकि उनका आखिरी वनडे इस साल 9-10 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में मैनचेस्टर में था। धोनी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की न्यूजीलैंड के हाथों पराजय के बाद से क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे हैं।

    माही के नाम से मशहूर धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अभी तक वह भारत के लिए 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने भारत के लिए टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी-20 में 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने विकेट के पीछे टेस्ट में 294, वनडे में 444 और टी-20 में 91 शिकार किये हैं।

    धोनी की तरफ से संन्यास का कोई संकेत नहीं मिलने के बाद उन्हें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की होड़ में माना जा रहा है।

    #Sports News lates Online
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुकेश अंबानी की 1.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ी नेटवर्थ, जैक मा दूसरे स्थान पर
    Next Article बिहार के 12 जिले में 04 से 16 जनवरी तक होगी आर्मी की बहाली

    Related Posts

    खेल

    न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 : BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    June 15, 2025
    खेल

    क्रिकेट का ‘बन्नी हॉप’ कैच अब से अवैध घोषित, ICC ने लिया फैसला

    June 14, 2025
    खेल

    इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर लौटे भारत… जानें क्यों

    June 13, 2025
    Latest Posts

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16वें वित्त आयोग के लिए सौंपा ज्ञापन

    June 17, 2025

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.