Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मडुआ क्रांति शुरू, 32911 किसानों के खातों में पहुंची 15.63 कराेड
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मडुआ क्रांति शुरू, 32911 किसानों के खातों में पहुंची 15.63 कराेड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मडुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मोटे अनाज को प्रोत्साहन के लिए झारखंड मिलेट मिशन का नया नाम झारखंड मडुआ क्रांति रखने की घोषणा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची स्थित पशुपालन निदेशालय के सभागार में आयोजित लाभुक प्रोत्साहन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मड़ुआ के प्रति बढ़ती रुचि और किसानों की स्वीकार्यता को देखते हुए यह बदलाव किसान हित में किया गया है।

    कार्यक्रम में मंत्री ने राज्य के 32,911 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 15 करोड 63 लाख 24 हजार 900 रुपये की प्रोत्साहन राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में 18 हजार किसानों को मोटे अनाज की खेती पर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिला था। मंत्री ने कहा कि अब लक्ष्य 60 हजार किसानों तक इस लाभ को पहुंचाने का लक्ष्‍य है। पहले जहां 20 हजार हेक्टेयर में मड़ुआ की खेती होती थी, वहीं आज यह बढ़कर एक लाख हेक्टेयर को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि मड़ुआ की खेती में दूसरे फसलों की तुलना में मुनाफा अधिक है।

    मंत्री ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र की तर्ज पर अब मड़ुआ अधिप्राप्ति केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। पहले चरण में गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों को चिन्हित किया गया है। इन जिलों के 17 लैंप्स-पैक्स केंद्रों के माध्यम से किसानों से मड़ुआ की खरीद की जाएगी। आगामी एक सप्ताह में इस सुविधा के शुरू होने की उम्मीद जताई गई। मंत्री ने बताया कि मड़ुआ का दर बाजार मूल्य के आधार पर तय किया जाएगा।

    विभाग मड़ुआ की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर तैयार उत्पादों को अस्पताल, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने की योजना पर भी काम कर रहा है। मंत्री ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गलत आंकड़ा देने की शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच कराई जा रही है और पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    कार्यक्रम में कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, समि‍ति के निदेशक विकास कुमार, उद्यान विभाग संयुक्त निदेशक शशि भूषण अग्रवाल, विभागीय अधिकारी तथा दुमका, रांची, खूंटी सहित अन्य जिलों के किसान मौजूद थे।

    Also Read : कांग्रेस पार्टी की 14 दिसंबर की रैली देशव्यापी बदलाव की शुरुआत होगी : केशव

    32911 किसानों के खातों में पहुंची 15.63 कराेड 911 farmers. Madua revolution begins in Jharkhand Rs 15.63 crore reaches the accounts of 32 झारखंड में मडुआ क्रांति शुरू मड़ुआ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस पार्टी की 14 दिसंबर की रैली देशव्यापी बदलाव की शुरुआत होगी : केशव
    Next Article झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.