Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 1:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व विधायक माधव लाल सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
    झारखंड

    पूर्व विधायक माधव लाल सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : गोमिया के पूर्व विधायक, बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री और इलाके के लोकप्रिय जननेता माधव लाल सिंह को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ऐसा लगा मानो पूरा इलाका अपने प्रिय नेता को अंतिम प्रणाम देने उमड़ पड़ा हो। श्मशान घाट पर हर आंख नम थी। समर्थक, आम लोग, नेता और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जैसे ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई, माहौल बेहद भावुक हो गया।

    गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी

    राजकीय सम्मान के तहत सशस्त्र बलों ने दिवंगत नेता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवानों की सलामी के साथ माधव लाल सिंह को अंतिम सम्मान दिया गया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक करने वाला था। राजकीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी होते ही पूरा साड़म नारों से गूंज उठा। लोग एक स्वर में कह रहे थे, “गोमिया का एक लाल कैसा हो – माधव लाल जैसा हो”, “माधव लाल अमर रहें”, “माधव बाबू अमर रहें।” इन नारों ने साफ कर दिया कि माधव बाबू सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसने वाला नाम थे।

    अंतिम यात्रा में उमड़ा नेताओं और समर्थकों का हुजूम

    माधव लाल सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके अलावा बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुमार महेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज समेत कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर भी कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो और सीओ आफताब आलम समेत कई अधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

    गरीबों की आवाज के रूप में थी पहचान

    माधव लाल सिंह को गोमिया और आसपास के इलाकों में सिर्फ नेता के तौर पर नहीं, बल्कि गरीबों की आवाज के रूप में जाना जाता था। सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता और लोगों से सीधा जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। लोगों का कहना था कि माधव बाबू हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते थे। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    Also Read : बंगाल में आयुष्मान भारत की एंट्री, अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज का मिलेगा लाभ

    bokaro news Bokaro River Bank Breaking news condolence news Former Gomia MLA Former Jharkhand Minister Gomia News Jharkhand Political News last rites Madhav Lal Singh News Samvad Political Leader Tribute State Honour Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में सुवेंदु सरकार ने लागू किया आयुष्मान भारत, लोगों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज
    Next Article लातेहार में तूफान बना काल, घर पर पेड़ गिरने से महिला की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    RU के कुलपति नियुक्ति पर नया बवाल, छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपे दस्तावेज

    May 14, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा में डीसी के निर्देश पर स्कूलों में औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले गायब

    May 14, 2026
    झारखंड

    नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर

    May 14, 2026
    Latest Posts

    RU के कुलपति नियुक्ति पर नया बवाल, छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपे दस्तावेज

    May 14, 2026

    गढ़वा में डीसी के निर्देश पर स्कूलों में औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले गायब

    May 14, 2026

    नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर

    May 14, 2026

    उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : बीएड परीक्षा देने के बाद आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर

    May 14, 2026

    लातेहार में तूफान बना काल, घर पर पेड़ गिरने से महिला की दर्दनाक मौ’त

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.