Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुमित यादव ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड मदन शर्मा हथियार सप्लायर संग गिरफ्तार, खोला म’र्डर का राज
    जोहार ब्रेकिंग

    सुमित यादव ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड मदन शर्मा हथियार सप्लायर संग गिरफ्तार, खोला म’र्डर का राज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read41
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिकवरी एजेंट सुमित सिंह यादव हत्याकांड के वांटेड मुख्य आरोपी मदन शर्मा को हथियार सप्लायर मारकंडेय सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया। मदन शर्मा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुलसाई का रहने वाला है। वहीं, मारकंडेय सिंह का घर परमपंचो टोला सालीगुटू में है। दोनों के पास से भारी मात्रा में हथियार और एक चोरी की बाइक मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। मदन शर्मा जुलाई 2025 में हुए सुमित सिंह यादव हत्याकांड के बाद से फरार था। इस बात का खुलासा सदर एसडीपीओ बहामन टुटी ने किया है।

    एसडीपीओ बहामन टुटी ने मीडिया को बताया कि चाईबासा एसपी अमित रेणु को सूचना मिली थी कि रिकवरी एजेंट हत्याकांड का मोस्ट वांटेड मदन शर्मा हथियार के साथ बाइक पर घूम रहा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने टेकराहातु खदान के पास  पहुंची और उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से दो देशी कट्टा, एक सिक्सर और 13 गोली मिलीं। पूछताछ में उसने अपने हथियार सप्लायर मारकंडेय सिंह का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने मारकंडेय को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मारकंडेय सिंह ने पुलिस को बताया कि वही मदन शर्मा को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों से पास से एक देशी सिक्सर, दो देशी कट्टा, 8 एमएम के 9 जिंदा कारतूस, .380 एमएम के 4 कारतूस, चार मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की। बाइक का नंबर JH06F-3642 है।

    हत्या की वजह खुद बताई

    पुलिस को दिये अपने बयान में मदन शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने 13 जुलाई 2025 को सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में सुमित सिंह यादव की हत्या की थी। उसने बताया कि वर्ष 2022 में सुमित ने पुलिस की मदद कर उसे जय किशन पिंगुवा हत्याकांड में गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवाया था। इसी बात की दुश्मनी में जेल से निकलने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुमित की हत्या कर दी। गिरफ्तार मदन शर्मा पर मुफस्सिल और सदर थाना में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मारकंडेय सिंह पर झींकपानी, टोंटो और मुफस्सिल थाना में 10 मामले दर्ज हैं।

    Also Read : डिजिटल शादी कार्ड भेज हैक कर लिया बैंक अकाउंट, फिर…

    Madan Sharma the most wanted accused in the Sumit Yadav murder case was arrested along with his arms supplier. सुमित यादव हत्याकांड का मोस्ट वांटेड मदन शर्मा हथियार सप्लायर संग गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 नवंबर को ओडिशा आएंगी राष्ट्रपति, विधानसभा सदस्यों को करेंगी संबोधित
    Next Article स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली… जानें क्यों

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.