Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 2:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के तमाड़ में पागल कुत्ते का कहर, 17 लोगों को काटा
    झारखंड

    रांची के तमाड़ में पागल कुत्ते का कहर, 17 लोगों को काटा

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुत्ते
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले के तमाड़ प्रखंड में एक पागल कुत्ते ने दहशत फैला दी। यह कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और करीब 10 किलोमीटर के दायरे में दौड़ते हुए 17 लोगों को काट लिया। यह घटना तमाड़ से शुरू होकर रायडीह, आमलेशा, आमटांड़ होते हुए सारजमडीह तक फैली। कुत्ता राह चलते लोगों पर झपट रहा था और उन्हें काटकर आगे बढ़ जा रहा था।

    घायलों में सबसे अधिक संख्या स्कूली बच्चों की है, जो स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अब घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं और कुत्ते को देखते ही सहम जा रहे हैं। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तमाड़ ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया और प्राथमिक उपचार किया गया।

    घटना में जिन लोगों को कुत्ते ने काटा, उनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। कई लोग तो कुत्ते से बचने के चक्कर में साइकिल और बाइक से गिरकर भी घायल हो गए। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का इलाज किया गया है और स्थिति अभी नियंत्रण में है।

    ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों में डर बैठ गया है और वे अब स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। वहीं, परिजनों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वन विभाग की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

     

    अफरा-तफरी आमटांड़ आमलेशा आवारा कुत्ता एंटी रैबीज इंजेक्शन एनीमल कंट्रोल कुत्ते का आतंक कुत्ते का हमला ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण दहशत झारखंड पुलिस झारखंड समाचार झारखंड हेल्थ न्यूज तमाड़ तमाड़ प्रखंड पागल कुत्ता पालतू जानवर हमला बच्चों की सुरक्षा रांची रांची जिला रांची न्यूज रायडीह रैबीज संक्रमण वन विभाग सड़क पर दहशत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारजमडीह स्कूल सुरक्षा स्कूली बच्चे घायल स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार दौरे पर प्रियंका गांधी, पटना और मोतिहारी में महिलाओं से करेंगी संवाद
    Next Article नवरात्रि 2025 : घर में लाएं ये 5 चीजें, मिलेगा सौभाग्य और धन-समृद्धि

    Related Posts

    झारखंड

    एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 11, 2025
    झारखंड

    गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त

    November 11, 2025
    झारखंड

    डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में नागरिकों ने भाग लिया रन फॉर झारखंड में

    November 11, 2025
    Latest Posts

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

    November 11, 2025

    एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 11, 2025

    गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त

    November 11, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ IED बम, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर उमर मुख्य साजिशकर्ता, एक गिरफ्तार

    November 11, 2025

    PM मोदी ने दिल्ली कार विस्फोट पर दुख जताया, कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.