Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2025 ♦ 11:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»‘मालिक’ फिल्म का टीजर OUT, राजकुमार राव का दिखा खौफनाक अंदाज़, इस दिन रिलीज होगी मूवी
    मनोरंजन

    ‘मालिक’ फिल्म का टीजर OUT, राजकुमार राव का दिखा खौफनाक अंदाज़, इस दिन रिलीज होगी मूवी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 3, 2025Updated:June 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजकुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर राजकुमार राव एक बार फिर दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। जहां एक तरफ उन्होंने ‘स्त्री’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता, वहीं अब वह अपने नए एक्शन-थ्रिलर अवतार में तहलका मचाने आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मालिक’ का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें राजकुमार राव का अब तक का सबसे खतरनाक और इंटेंस लुक देखने को मिला है।

    कुल 1 मिनट 21 सेकेंड का टीजर

    टीजर की शुरुआत एक डार्क और टेंशन से भरे सीन से होती है, जिसमें राजकुमार राव बंदूक लिए बिस्तर से उठते हैं और कहते हैं, “हक की रोटी अगर कोई छीन ले, तो छीनने वाले के हाथ काट देने चाहिए।” 1 मिनट 21 सेकेंड के इस टीजर में उनका लहूलुहान चेहरा, खौफ से भरी आंखें और हिंसा से भरपूर दृश्य एक अलग ही स्तर की कहानी बयां करते हैं।

    इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म

    फिल्म की कहानी साल 1988 के इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव का किरदार सत्ता, संघर्ष और बदले की आग में जलता दिखेगा। खुलेआम गोलीबारी और ताबड़तोड़ एक्शन सीन्स टीजर में दिखाए गए हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका करने वाली है।

    इस दिन होगी रिलीज

    राजकुमार राव का लुक देखकर दर्शकों को ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ जैसे दमदार कैरेक्टर्स की याद आ रही है। जहां पहले उन्हें कॉमेडी और रोमांस में सराहा गया, वहीं अब उनका ये नया एक्शन अवतार दर्शकों को हैरान करने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार ‘मालिक’ 11 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीज़र ने ही इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा दी है अब फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं।

    Also Read : लापुंग जमीन विवाद मामला : जख्मी थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे DIG चंदन कुमार सिन्हा

    maalik maalik release date Rajkummar Rao Teaser Out टीजर OUT मालिक मालिक रिलीज date राजकुमार राव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला मामला: IAS विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की पेशी, न्यायिक हिरासत 9 जून तक बढ़ी
    Next Article आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए झारखंड सरकार ने जारी की नई नियमावली

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    लंबे इंतजार के बाद आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    June 4, 2025
    खेल

    IPL फाइनल में RCB की जीत के बाद आमिर खान-राहुल ढोलकिया के बीच विवाद

    June 4, 2025
    मनोरंजन

    अमेज़न प्राइम वीडियो पर ‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर जारी, करण जौहर बने होस्ट

    May 31, 2025
    Latest Posts

    अयोध्या में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

    June 5, 2025

    बेंगलुरु भगदड़ मौत मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश

    June 5, 2025

    IRCTC : फर्जी टिकट बुकिंग रोकने के लिए 3.5 करोड़ अकाउंट किए ब्लॉक

    June 5, 2025

    राजधानी में फिर बढ़ने लगा कोविड संक्रमण, 2 नए मरीज मिले

    June 5, 2025

    गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    June 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.