Gumla : गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसिया थाना क्षेत्र के कुरूम गांव निवासी मोनी महली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा की मां ने कुरकुरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को मोनी महली बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस टीम सबसे पहले आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वहां वह नहीं मिला। आरोपी के आरोपियों ने भी उसके बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।


