रांची: झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने विधानसभा की सदस्या खत्म किए जाने पर अब मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र की हत्या हुई है. उनकी सदस्यता जानबूझकर स्पीकर के माध्यम से पार्टी के लोगों ने समाप्त करा दी है. इससे मैं विचलित होने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि संथाल परगना में घुसपैठ हुई है. राज्य सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है. शनिवार को पत्रकारों से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है. ऐसे में उनके द्वारा उठाए गए जनहित के सवालों का जवाब कौन देगा? साथ ही कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. उन्हें पूरा विश्वास है कि चालू सदन में उन्हें सवाल उठाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि झारखंड लेबर सप्लाई स्टेट बन गया है. राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड लेबर सप्लाई स्टेट बन गया है. आदिवासी रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. लोगों का सरकार पर से विश्वास उठ गया है. चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि समय आने पर बताऊंगा. एक सवाल के जवाब में लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि वे चुनाव जरूर लड़ेंगे. किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा समय आने पर करूंगा.
सदस्यता खत्म किए जाने पर लोबिन सख्त, बोले-हाईकोर्ट में फैसले को दी है चुनौती

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

