Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले लोबिन हेंब्रम, झामुमो अब शिबू सोरेन की पार्टी नहीं रही
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले लोबिन हेंब्रम, झामुमो अब शिबू सोरेन की पार्टी नहीं रही

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम आज भाजपा में शामिल हो गए. सदस्यता ग्रहण करने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि मुझे जेएमएम से कोई दिक्कत नहीं है बल्कि उसके नेता से है. मैं बचपन से लेकर आजतक जेएमएम के लिए समर्पित रहा. उन्होंन कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हाथ पकड़ कर मुझे राजनीति सिखायी. गुरुजी ने कहा था कि जहां भी गलत हो उसका विरोध करने की जरूरत है. आज झारखंड मुक्ति मोर्चा शिबू सोरेन की पार्टी नहीं रह गई है. हेमंत सोरेन ने पार्टी के मूल आदर्शों को विलुप्त कर दिया है. हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के शराब बंदी के फैसले के बाद भी झारखंड में छत्तीसगढ़ मॉडल को लागू किया

    वोट बैंक के चक्कर में कार्रवाई नहीं

    संथाल में डेमोग्राफी बदल रही है और महिलाओं के साथ अपराध बढ़ गए है. दूसरे समुदाय के लोग बाहर से आकर आदिवासी महिलाओं के साथ शादियां कर रहे है. बांग्लादेशी घुसपैठ हो रही है, लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी हेमंत सोरेन अपने वोट बैंक के चक्कर में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे.

    बीजेपी ही करेगी राज्य का विकास

    उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास अब भाजपा ही कर सकती है. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह राज्य का विकास करेंगे. इसलिए झारखंड के विकास के लिए आज भाजपा का दामन थामा है. इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, विधायक सीता सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मौजूद थे.

    जेएमएम ने किया था निष्कासित

    लोबिन हेंब्रम को राज्य के सशक्त आदिवासी नेताओं में गिना जाता है. एक माह पहले स्पीकर न्यायाधिकरण ने दल-बदल मामले में सुनवाई के बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी. इससे पहले झामुमो ने उन्हें राजमहल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. बता दें कि कल ही झामुमो के दिग्गज नेता चंपाई सोरेन ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था.

    अमर कुमार बाउरी आदिवासी महिलाएं गृह मंत्री अमित शाह चम्पई सोरेन छत्तीसगढ़ मॉडल जेएमएम झामुमो नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विधानसभा चुनाव डेमोग्राफी दल-बदल मामला दिशोम गुरु शिबू सोरेन निर्दलीय लोकसभा चुनाव पार्टी निष्कासन पूर्व झामुमो विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेशी घुसपैठ बाबूलाल मरांडी बोरियो भाजपा दामन भाजपा सदस्यता मधु कोड़ा रांची राजमहल सीट लोबिन हेंब्रम शराब बंदी संथाल सीता सोरेन हिमंत बिस्वा सरमा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईपीएस आलोक राज बने बिहार के नए प्रभारी DGP
    Next Article केंद्रीय कानून को सख्ती से लागू करें बंगाल सरकार: अन्नपूर्णा देवी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.