Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Nov, 2025 ♦ 9:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : एनडीए में फूट के संकेत, लोजपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : एनडीए में फूट के संकेत, लोजपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। इसकी शुरुआत लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) ने की है। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। चिराग ने राज्य में कोरोना संकट को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल भी उठाए हैं। 

    पासवान ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि एनडीए में चुनाव से पहले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाना होगा। अगर यह अभी तय नहीं हुआ तो चुनाव के बात तय ही नहीं होगा। बिहार में एनडीए या किसी भी गठबंधन की सरकार बनती है और उसमें लोजपा शामिल होती है तो वह सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर बनेगी और चलेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की तीन पार्टियां अगर मिलकर चुनाव लड़ेंगी तो चुनाव का एजेंडा भी तीनों का होगा।

    • बिहार में अभी चुनाव कराना ठीक नहीं : चिराग

    चिराग पासवान ने बिहार चुनाव को टालने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते यह समय बिहार में चुनाव के लिए ठीक नहीं है, मौजूदा परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। पासवान ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान रैलियां होती हैं, नुक्कड़ सभाएं होती हैं। ऐसे कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मानकों का पालन नहीं हो पाएगा। इसे लेकर उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव आयोग को ही लेना है।

    • कोरोना और बाढ़ को लेकर नीतीश पर सवाल

    राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण और बाढ़ की स्थिति को लेकर पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दोनों स्थितियों से निपटने में नाकाम रहे हैं। हर साल राज्य में यही स्थिति बन जाती है, नीतीश कुमार 15 साल से सत्ता में हैं फिर भी यहां कोई बदलाव नहीं आया। पासवान ने कहा, मैंने कई बार बिहार की नदियों को आपस में जोड़ने के लिए पत्र लिखे हैं, इसे अमल में लाया जाना चाहिए थे। उन्होंने राज्य में कोरोना की स्थिति को भयावह बताया।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरसात के चलते सब्जियों की आवक कम, आसमान चढ़े दाम
    Next Article रांची: देश का इकलौता मंदिर जहां फहराया जाता है तिरंगा, 15 अगस्त 1947 से चल रही परंपरा

    Related Posts

    बिहार

    उदय सिंह का आरोप : बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत “खरीद लिया”

    November 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    लालू की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार से तोड़ा नाता… जानें क्यों

    November 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना में वायरल संक्रमण का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

    November 15, 2025
    Latest Posts

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025

    समाज में समानता और पारदर्शिता बनाए रखना भी न्यायपालिका की जिम्मेदारी : जस्टिस सूर्यकांत

    November 15, 2025

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.