New Delhi : राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अब तक आठ लोगों की मौत और 20 के जख्मी होने की पुष्टि की है। जख्मियों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे और जख्मियों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
जख्मियों और मृतकों की सूची (प्रमुख नाम) :
- हर्षुल, गदरपुर, उत्तराखंड (जख्मी)
- शिवा जायसवाल, देवरिया, उत्तर प्रदेश (जख्मी)
- विनय पाठक, आया नगर, दिल्ली (जख्मी)
- पप्पू, आगरा, उत्तर प्रदेश (जख्मी)
- समीर, मंडावली, दिल्ली (जख्मी)
- जोगिंदर, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (जख्मी)
- शायना परवीन, ख्वाब बस्ती, दिल्ली (जख्मी)
- भवानी शंकर सहरमा, संगम विहार, दिल्ली (जख्मी)
- गीता, कृष्णा विहार, दिल्ली (जख्मी)
- विनोद, बटजीत नगर, दिल्ली (जख्मी)
- अशोक कुमार, हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश (मृत)
- मोहम्मद फारुख, दरियागंज, दिल्ली (जख्मी)
- तिलक राज, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (जख्मी)
- आज़ाद, कर्तार नगर, दिल्ली (जख्मी)
- मोहम्मद दाऊद, लोनी, गाज़ियाबाद (जख्मी)
- किशोरी लाल, कश्मीरी गेट, दिल्ली (जख्मी)
डॉक्टरों ने अब तक आठ लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। पुलिस और सुरक्षा बल जांच और राहत कार्यों में जुटे हैं।
Also Read : दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, संदिग्ध व्यक्ति आतंकी उमर होने की आशंका

Also Read : बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज
Also Read : झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

