Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड जितेंद्र का यूपी में एनकाउंटर
    क्राइम

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड जितेंद्र का यूपी में एनकाउंटर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 26, 2025Updated:February 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जितेंद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttar Pradesh : यूपी के मेरठ में बुधवार की सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया है। यह एनकाउंटर दो बजे के बाद भोर में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की नोएडा यूनिट और पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। जितेंद्र पर गाजियाबाद पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। उसे अदालत से उम्रकैद की सजा हो चुकी थी।

    मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस ने जितेंद्र की घेराबंदी की थी। जितेंद्र को हथियार डालकर सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। जितेंद्र को घायल होने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया और इलाज के लिए तत्काल अस्‍पताल ले गई। अस्‍पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।

    हरियाणा का रहने वाला था जितेंद्र

    एनकाउंटर में मारा गया जितेंद्र उर्फ जीतू हरियाणा के झज्‍जर के असौंदा सिवान गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज थे। 2026 में हुए डबल मर्डर में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार वह 2023 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। गाजियाबाद पुलिस ने थाना टीला मोड़ के पास 2023 में हुई हत्‍या के केस में वांक्षित होने के चलते जितेंद्र पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इस बीच जितेंद्र के बारे में एसटीएफ को सूचना मिली जिसके आधार पर जितेंद्र की मेरठ में घेराबंदी की गई जहां अंतत: एनकाउंटर में वह मारा गया।

    जितेंद्र उर्फ जीतू का क्राइम रिकॉर्ड

    1- केस नम्बर 333/16 us 379 A IPC , 25 Arms Act थाना सदर , बहादुर गढ़ झज्झर हरियाणा ( दिनाक 29-8-18 को पाँच साल की सजा कोर्ट से हुई )

    2- केस नम्बर 609/16 us 398/401 ipc 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा

    3- केस नम्बर 376/16 us 449/302/120B IPC 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़, झज्झर ( दिनाक 3-2-18 को कोर्ट से आजीवन सजा हुई )

    4- केस नम्बर 341/16 us 392/ 397/342/379 IPC 25 Arms Act थाना सदर , बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा ( दिनांक 29-8-18 को कोर्ट से दस वर्ष की सजा हुई )

    5- केस नम्बर 697/16 us 394/34 IPC , 25 Arms Act थाना सदर झज्झर

    6- केस नम्बर 293/16 us 392/34 IPC थाना कंझवाला दिल्ली ( वांछित)

    7- केस नम्बर 394/16 us 382/24/411 IPC थाना विकासपुरी दिल्ली

    8- केस नम्बर 611/23 us 147/148/149/302/34 IPC , थाना तिलामोड़ गाजियाबाद

    Also Read : महाशिवरात्रि पर बैद्यनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

    absconded Court criminal encounter Ghaziabad police jail Jitendra aka Jeetu killed Lawrence Bishnoi gang life sentence Meerut morning Noida unit one lakh rupees Parole police Reward STF Up Wednesday अदालत इनाम उम्रकैद एक लाख रुपए एनकाउंटर एसटीएफ गाजियाबाद पुलिस जितेंद्र उर्फ जीतू जेल नोएडा यूनिट पुलिस पैरोल फरार बदमाश बुधवार मारा गया मेरठ यूपी लॉरेंस बिश्रोई गैंग सुबह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके दिलीप जायसवाल… जानें क्यों
    Next Article “शादी करो या तो नौकरी छोड़ो”, सिंगल वर्कर्स को इस कंपनी ने दिया झटका.. 

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.