Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी उग्रवादी पप्पू लोहरा ढेर
    क्राइम

    लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी उग्रवादी पप्पू लोहरा ढेर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : शनिवार सुबह लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) का सुप्रीमो और 10 लाख का इनामी उग्रवादी पप्पू लोहरा मारा गया। उसके साथ मारा गया दूसरा उग्रवादी प्रभात लोहरा (उर्फ सुदेश गंजू) 5 लाख का इनामी था। यह मुठभेड़ लातेहार जिले के इचाबार जंगल में हुई। लातेहार एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस और CRPF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को खबर मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो उग्रवादी मारे गए, जबकि एक घायल हो गया। घायल उग्रवादी को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उग्रवादियों के पास से एक इंसास राइफल बरामद की है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-24-at-4.25.56-PM.mp4

    पुलिस का बयान:

    मुठभेड़ के बाद आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी पलामू रेंज वाई. एस. रमेश और एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादी पप्पू लोहरा के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    सरकार ने पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये और प्रभात लोहरा पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह मुठभेड़ झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।

    Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला

    Also Read :  कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…

    Also Read : अंचल निरीक्षक अजय मंडल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    10 लाख इनामी 5 लाख इनामी Anti-Naxal Operation CRPF News CRPF Operation CRPF ऑपरेशन Ichabar Forest INSAS Rifle Seized jharkhand jharkhand crime news Jharkhand Jan Sangharsh Mukti Morcha Jharkhand police JJMP Kumar Gaurav latehar Latehar news. Militant Encounter Naxal Operation Pappu Lohra police action police encounter Prabhat Lohra search operation Sudesh Ganjhu इचाबार जंगल इंसास राइफल बरामद उग्रवादी मुठभेड़ कुमार गौरव झारखंड झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा झारखंड पुलिस नक्सली ऑपरेशन पप्पू लोहरा पुलिस मुठभेड़ प्रभात लोहरा लातेहार सर्च ऑपरेशन सुदेश गंजू ₹10 Lakh Bounty ₹5 Lakh Bounty
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेगा ब्लॉक का चल रहा काम, कई ट्रेनें जून तक रद्द
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर संजय सेठ ने कहा- सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.