Latehar : शनिवार सुबह लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) का सुप्रीमो और 10 लाख का इनामी उग्रवादी पप्पू लोहरा मारा गया। उसके साथ मारा गया दूसरा उग्रवादी प्रभात लोहरा (उर्फ सुदेश गंजू) 5 लाख का इनामी था। यह मुठभेड़ लातेहार जिले के इचाबार जंगल में हुई। लातेहार एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस और CRPF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को खबर मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो उग्रवादी मारे गए, जबकि एक घायल हो गया। घायल उग्रवादी को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उग्रवादियों के पास से एक इंसास राइफल बरामद की है।
पुलिस का बयान:
मुठभेड़ के बाद आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी पलामू रेंज वाई. एस. रमेश और एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादी पप्पू लोहरा के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सरकार ने पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये और प्रभात लोहरा पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह मुठभेड़ झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।
Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला
Also Read : कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…
Also Read : अंचल निरीक्षक अजय मंडल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार