Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 7:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पलामू में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, JMM नेता ह’त्या’कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की ह’त्या
    क्राइम

    पलामू में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, JMM नेता ह’त्या’कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की ह’त्या

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026Updated:April 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोलीकांड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में बीती देर रात एक सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    काउंटर पर पहुंचते ही बरसाईं गोलियां

    बताया जा रहा है कि मुस्लिम नगर निवासी फैज खान अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। जैसे ही उसने समीर को देखा, उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगते ही समीर मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे उठाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

    Palamu

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    घायल समीर को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पहले भी हत्या केस में जेल जा चुका है आरोपी

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी फैज खान पहले भी झामुमो नेता लाड़ले हसन उर्फ लड्डू खान की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मृतक गुड्डू खलीफा उसी केस का गवाह था। ऐसे में शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि उसे गवाही देने से रोकने के लिए निशाना बनाया गया।

    फैज खान समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

    शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि इस मामले में फैज खान समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

    शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल

    भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात बाजार इलाके में गोलीबारी से लोगों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

    Also Read : बैद्यनाथधाम पूजा करने आये श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत

    Faiz Khan Accused Guddu Khalifa Murder Jharkhand Breaking News jharkhand crime news Jharkhand Latest News JMM Leader Murder Case Ladle Hasan Murder Late Night Firing Latest news Medininagar news Medininagar Shooting Palamu Crime News Palamu Firing Case police investigation Palamu Shatabdi Market Medininagar Today News Trending News Witness Killing Case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैद्यनाथधाम पूजा करने आये श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत
    Next Article राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का संदेश, बोले- “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं”

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.