Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»क्वार्टर का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    क्वार्टर का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. टाटा कंपनी के सिदो-कान्हू बस्ती के पास स्थित एक पुराने और जर्जर क्वार्टर से ईंट निकालते समय छज्जा गिर गया, जिससे एक मजदूरी कर रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त मोहम्मद मुन्ना के तौर पर हुई है, जबकि उसकी पत्नी शाजिया परवीन बेतरह जख्मी हो गईं. मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय मोहम्मद मुन्ना, उनकी पत्नी शाजिया परवीन, आफताब, बबन और लड्डन नामक मजदूर एक पुराने क्वार्टर से ईंटें निकालने का काम कर रहे थे. यह कार्य पोपट नामक एक ठेकेदार के निर्देश पर किया जा रहा था. जो मजदूरों को प्रतिदिन 500 रुपये की मजदूरी पर काम पर लगाता है.

    अचानक जर्जर भवन का छज्जा गिर पड़ा, जिसकी चपेट में सभी मजदूर आ गए. स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए जख्मियों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद मुन्ना को मृत घोषित कर दिया. जख्मी शाजिया परवीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक के डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मजदूरों से अत्यंत खतरनाक स्थिति में मौजूद जर्जर भवन से ईंटें निकलवाई जा रही थीं, बिना किसी सुरक्षा उपकरण या सावधानी के.

    इस घटना के बाद ठेकेदार पोपट की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के मजदूरों से जोखिम भरा काम करवाता है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार्य के लिए किसी प्रकार की कानूनी अनुमति ली गई थी या नहीं. हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और घायल महिला का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही इलाके में मौजूद सभी जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें या तो गिराने या सुरक्षित करने की मांग उठाई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

    Also Read : Mother’s Day पर सितारों ने मां को बताया ‘सुपरपावर’, सोशल मीडिया पर छाईं इमोशनल पोस्ट्स

    Accident Bistupur brick removal construction accident contractor Popat daily wage daily wage laborer death dilapidated quarters injured jamshedpur laborer Mohammad Munna roof collapse safety violation Shazia Parveen Sido-Kanhu Basti Tata Company worker incident ईंट निकालना घायल छज्जा गिरना जमशेदपुर जर्जर क्वार्टर टाटा कंपनी ठेकेदार पोपट दिहाड़ी मजदूर निर्माण दुर्घटना बर्मामाइंस मजदूर मजदूरी मोहम्मद मुन्ना मौत शाजिया परवीन श्रमिक हादसा सिदो-कान्हू बस्ती सुरक्षा उल्लंघन हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी से मांग, बुलाएं विशेष संसद सत्र…जानें क्यों
    Next Article खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : खेल संस्कृति की नई सुबह, बच्चों और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.