Koderma : पुलिस ने जिले में अवैध रूप से भंडारित और बेचे जा रहे बेशकीमती ब्लू स्टोन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबार में दो आवासीय परिसरों से भारी मात्रा में ब्लू स्टोन जब्त किया गया। इस मामले में शंकर सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरसोतियाबार में अवैध रूप से ब्लू स्टोन का भंडारण किया जा रहा है और उनकी सफाई की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें दोनों परिसरों से बड़ी संख्या में पत्थर बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि आगे भी अवैध खनन और ब्लू स्टोन के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये ब्लू स्टोन आमतौर पर राजस्थान के बाजारों में महंगे दामों में बेचे जाते हैं।
Also Read : कोडरमा पुलिस ने अवैध खनन में शामिल आरोपी को किया हिरासत में
Also Read : खूंटी पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, नशा मुक्ति को लेकर किया जागरुक
Also Read : झरिया में युवक का श’व नाले में मिला, ह’त्या की आशंका


