Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जानें साल 2025 में कब-कब बजेगी शहनाई
    झारखंड

    जानें साल 2025 में कब-कब बजेगी शहनाई

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJanuary 5, 2025Updated:January 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    2025
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JOHAR LIVE DESK : साल 2025 में विवाह के लिए सात महीने में 90 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। इस बार 2025 में पिछली बार से 16 ज्यादा मुहूर्त हैं। बता दें कि काशी के पंचांगों के अनुसार 16 जनवरी 2025 से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। भगवान सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाएगा। विवाह के लिए जनवरी से जून के बीच सबसे अधिक 79 मुहूर्त मिल रहे हैं। सबसे अधिक मुहूर्त फरवरी में 20 और मई में 19 हैं। वहीं, सबसे कम चार दिन के मुहूर्त दिसंबर में मिल रहे हैं। बृहस्पति के अस्त होने और चातुर्मास के कारण जून के बाद सीधे नवंबर में विवाह के लिए मुहूर्त मिलेंगे।

    पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि काशी के पंचांगों के अनुसार 16 जनवरी से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। जनवरी में विवाह के लिए 11 दिन, फरवरी में 20 दिन, मार्च में नौ दिन, अप्रैल में 12 दिन, मई में 19 दिन और जून में आठ दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त मिलेंगे।

    नवंबर में सात दिन और दिसंबर में चार दिन मिल रहे विवाह मुहूर्त

    देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने और चातुर्मास के कारण नवंबर में विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। नवंबर में सात दिन और दिसंबर में सबसे कम चार दिन का ही विवाह मुहूर्त मिल रहा है। देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने के बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। देवगुरु के अस्त होने के साथ ही आषाढ़ शुक्ल एकादशी छह जुलाई से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा और एक नवंबर देवोत्थान एकादशी तक रहेगा।

    एक नवंबर के बाद भी देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने के कारण शुभ मुहूर्तों का अभाव रहेगा। नवंबर में विवाह के मुहूर्त 21 नवंबर से छह दिसंबर तक मिलेंगे। देवगुरु बृहस्पति 11 दिसंबर को अस्त हो जाएंगे और इसके बाद 2026 में लग्न मुहूर्त शुरू होंगे।

    विवाह के मुहूर्त

    जनवरी : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26
    फरवरी : 01, 02, 03, 06, 07, 08, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25
    मार्च : 01, 02, 03, 05, 06, 07, 11, 13, 14
    अप्रैल : 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 29, 30
    मई : 01, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28
    जून : 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08

    जुलाई से 20 नवंबर तक कोई मुहूर्त नहीं

    नवंबर : 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30
    दिसंबर : 01, 04, 05 और 06

    Also Read: आज झारखंड के इन जिलों में मिलेगा सबसे सस्ता सिलेंडर

    Also Read: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने किया 34 अज्ञात श’वों का अंतिम संस्कार

    Also Read: चतरा SP ने थानेदार और SI को किया निलंबित, जानें मामला

    Also Read: खलिहान में मिली सिर कटी ला’श, इलाके में हड़कंप

    Also Read: नया साल मनाने दोस्तों संग घर से निकला था युवक, इस हालत में मिली बॉडी

    Also Read: भारत ने शुरू की दो नई Visa श्रेणियां, छात्रों को मिलेगी मदद…जानें कैसे

    16 जनवरी 79 Muhurats 79 मुहूर्त 90 Auspicious Muhurats 90 शुभ मुहूर्त Auspicious Rituals Chaturmas December February January 16 January to June Jupiter Setting Kashi Panchang Marriage May New Year November Seven Months Sun Transit Wedding Muhurat काशी पंचांग चातुर्मास जनवरी से जून दिसंबर. नया साल नवंबर फरवरी बृहस्पति अस्त मई मांगलिक कार्य विवाह विवाह मुहूर्त सात महीने सूर्य राशि परिवर्तन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफुटबॉल खिलाड़ियों को जीत का मंत्र दे गये MLA
    Next Article अब OYO में अविवाहित कपल को नहीं मिलेगी ENTRY, इस शहर से हुई शुरुआत

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चल बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025
    झारखंड

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025
    गढ़वा

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चल बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025

    CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.