Johar Live Desk : घर का बना अचार न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि मां के हाथों की यादों को भी संजोता है। आम, नींबू, मिर्च और आंवले का अचार हर घर में पसंद किया जाता है, लेकिन कई बार गलत स्टोरेज के कारण उसमें फफूंद लग जाती है और सारी मेहनत बेकार हो जाती है। विशेषज्ञों ने अचार को ताजा और सुरक्षित रखने के कुछ आसान उपाय बताए हैं।
फफूंद लगने की मुख्य वजहें
विशेषज्ञों के अनुसार, अचार में फफूंद लगने की प्रमुख वजहें हैं :
- सिरका या नींबू की कमी, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं।
- गीले हाथों या गंदे चम्मच से अचार निकालना।
- बार-बार गर्म और ठंडी जगह पर रखने से जार में नमी बनना।
अचार को सुरक्षित रखने के उपाय
- अचार में पर्याप्त नमक और सरसों का तेल डालें।
- इसे ठंडी और छायादार जगह पर स्टोर करें।
- समय-समय पर अचार की जांच करें और धूप दिखाएं।
- कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में अचार रखें।
कितने समय तक सुरक्षित रहता है अचार?
- नींबू और आम का अचार 1-2 साल तक चल सकता है।
- हरी मिर्च, गाजर और गोभी का अचार 2-3 महीने में खा लेना चाहिए।
क्या फ्रीज में रखना सही है?
हरी मिर्च और सब्जियों के अचार को फ्रीज में रखने से वह जल्दी खराब नहीं होता। हालांकि, आम और नींबू के अचार को सूखी और ठंडी जगह पर रखना बेहतर है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है।
Also read : नेपाल में राजनीतिक संकट : सुशीला कार्की ने वापस लिया नाम, कुलमान घिसिंग की दावेदारी मजबूत