Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 4:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : पीएलएफआई का कुख्यात कमांडर गजरा कंडीर गिरफ्तार, दो गोलियां, पर्चा और दो चंदा रसीद बरामद
    झारखंड

    खूंटी : पीएलएफआई का कुख्यात कमांडर गजरा कंडीर गिरफ्तार, दो गोलियां, पर्चा और दो चंदा रसीद बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के कुख्यात कमांडर गजरा कंडीर उर्फ कुंडिया कंडीर को पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र के तिरला कोटा मोड़ के पास स्थित काडेपीड़ी जंगल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से पुलिस ने दो गोलियां, पीएलएफआई पर्चा और दो चंदा रसीद बरामद किया है। यह जानकारी तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने गुरुवार शाम एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    एसडीपीओ ने बताया कि मुरहू के कोटा स्कूल टोली गांव निवासी गजरा कंडीर की तलाश में पुलिस काफी दिनों से जुटी थी। इसी बीच बुधवार को एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली की पीएलएफआई का सशस्त्र दस्ता काडेपीड़ी जंगल में जमा होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी ने एएसपी अभियान रमेश कुमार के निर्देश और तोरपा के एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी और पुलिस निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में एक छापामार टीम का गठन किया।

    पीएलएफआई के कुख्यात कमांडर लाका पहान दस्ता के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में गजरा कंडीर भी शामिल था। मुठभेड़ में लाका पहान के मारे जाने के बाद पीएलएफआई के शीर्ष कमांडर का पद रिक्त हो गया था। ऐसे में गजरा को शीर्ष कमांडर बनाकर क्षेत्र में संगठन विस्तार करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी। बुधवार को मुरहू के जंगल में वह संगठन विस्तार के लिए ही आया हुआ था। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार उग्रवादी के विरुद्ध हत्या, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट आदि संगीन धाराओं में दर्ज है 15 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार गजरा कंडीर के विरुद्ध के खूंटी, मुरहू व अड़की सहित सीमावर्ती पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाने में मामले दर्ज हैं। इसी वर्ष 10 जनवरी को अड़की थानांतर्गत तिरला पीड़ीटोली गांव निवासी मलगुआ मुंडा और उसकी पत्नी की डायन बिसाही के मामले में लाठियों से पीटकर और पत्थरों से कूचकर की गयी हत्या में भी गजरा शामिल था। वृद्ध दंपति की हुई इस चर्चित हत्याकांड के एक महीने बाद ही गजरा ने अपने दस्ते के साथ 13 फरवरी को अड़की के तिरला क्षेत्र में ही एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बबलज्ञत्कार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसमें भी गजरा शामिल था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्रमिक योजना ने जिंदगी में जगाई नई आस, श्रमिकों में बढ़ा आत्मविश्वास
    Next Article सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी, ईडी की छापेमारी के बाद से लापता है विशाल चौधरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.