Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 8:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»खेल रत्न अवॉर्ड अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
    खेल

    खेल रत्न अवॉर्ड अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में दिए जाने वाले खेल रत्न अवॉर्ड का नाम हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि नागरिक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. नई घोषणा के बाद अब पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कहा जाएगा. खास बात यह है कि एक दिन पहले ही भारत ने टोक्यो चल रहे ओलंपिक्स 2020 में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था.

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए. लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है. जय हिंद!’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं. विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है.’

    दिवंगत मेजर ध्यानचंद के बेटे और पूर्व हॉकी प्लेयर अशोक ध्यानचंद ने टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘हॉकी कहीं दबी हुई रखी हुई थी, उस हॉकी को आज निकाल लिया है और वह पूरे नक्शे पर आ गई है भारत के.’ इस दौरान उन्होंने सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को मिले प्रोत्साहन की तारीफ की है. महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा ‘महिलाओं ने दिल जीत लिया है.’ राजीव गांधी खेल रत्न का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने पर उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया है.

    ऐसा रहा हॉकी के जादूगर का सफर
    29 अगस्त 1905 में इलाहबाद में जन्मे ध्यानचंद को भारतीय हॉकी के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. महज 16 साल की उम्र में वे सेना में भर्ती हो गए थे. इसके बाद उन्होंने 1922 के बाद से आर्मी टूर्नामेंट्स में खेलने शुरू किया. फील्ड पर उनके कौशल को देखकर ध्यानचंद को भारतीय सेना की टीम में शामिल किया गया. 1926 में टीम के साथ न्यूजीलैंड टूर पर गए थे.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में छात्रों ने CBSE बोर्ड रिजल्ट्स को लेकर NH से लेकर समाहरणालय तक में किया हंगामा
    Next Article सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

    Related Posts

    खेल

    भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से हटेगा Dream11 का नाम, BCCI को बड़ा झटका!

    August 25, 2025
    खेल

    भारत के इस स्टार टेस्ट बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, भावुक नोट में जाहिर की भावनाएं

    August 24, 2025
    खेल

    एशिया कप हॉकी 2025 के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया टीम, कप्तान और कोच ने जताया खिताबी इरादा

    August 23, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.