Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इस दिन से शुरू हो रहा खरमास, जानिए किसकी करें पूजा
    झारखंड

    इस दिन से शुरू हो रहा खरमास, जानिए किसकी करें पूजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खरमास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हिंदू सनातन धर्म में खरमास या मलमास का विशेष महत्व है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते. मिली जानकारी के मुताबिक खरमास करीब एक महीने तक चलता है. इसकी समाप्ति के बाद ही मंगल कार्य शुरू होते हैं.

    इस दिन से शुरू हो रहा मलमास 2025

    ज्योतिषियों के अनुसार इस बार 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक मलमास रहेगा. आमतौर पर होली के बाद विवाह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष 14 मार्च को संक्रांति रात्रि 8:54 से शुरू हो रही है. इसी के साथ मलमास अर्थात खरमास शुरू हो जाएगा. मलमास के दौरान शुभ कार्यों पर रोक रहती है. इस वर्ष विवाह एवं भूमि पूजन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत समस्त मांगलिक कार्य 13 अप्रैल रविवार को अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि की सूर्य संक्रांति रात्रि से शुरू होंगे.

    फरवरी से दिसंबर तक शुभ विवाह मुहूर्त

    इस साल फरवरी से दिसंबर तक अत्यंत महत्वपूर्ण विशेष शुभ विवाह मुहूर्त हैं. फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है और पूर्णिमा यानी होलिका दहन तक रहता है. इस समय विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य करने पर रोक रहती है. इस अवधि में सभी ग्रह उग्र स्थिति में रहते हैं. इस कारण वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, इसीलिए शुभ कार्यों पर रोक रहती है.

    किस महीने विवाह के कब-कब मुहूर्त

    मार्च: 7 मार्च से होलाष्टक दोष और मीन मलमास शुरू हो जाएगा. इस कारण 14 मार्च तक कोई मुहूर्त नहीं है.

    अप्रैल: 14 अप्रैल से विवाह शुरू होंगे. अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 25, 29, 30 तिथि को विवाह मुहूर्त हैं.

    मई: मई में 5, 6, 7, 8, 9, 11,13, 17, 23, 28 मई को शुभ मुहूर्त हैं. इन दिनों में शुभ विवाह हो सकते हैं. अर्थात उपयुक्त सही समय है. शादी चाहे दिन में करनी हो चाहे संध्या समय में, चाहे रात्रि में करनी हो अति सर्वोत्तम मुहूर्त है.

    जून: 1, 2, 4, 7, 8, जून को विवाह होंगे. 8 जून से गुरु अस्त होने से विवाह नहीं होंगे.

    अबूझ मुहूर्त : 

    साल 2025 के कुछ दिन अत्यंत शुभ माने जाते हैं और इन दिनों को विवाह के लिए मुहूर्त की जरूरत नहीं होती है. इस वर्ष 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया, 6 मई को जानकी नवमी, 12 मई को पीपल पूर्णिमा, 5 जून को गंगा दशहरा 4 जुलाई को कंदर्प नवमी, 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त होने से विवाह एवं समस्त मांगलिक कार्य हो सकेंगे अर्थात हो सकते हैं.

    क्यों नहीं होते मांगलिक कार्य :

    ऐसा मानना है कि खरमास के दौरान सूर्य देव के तेज में कमी आ जाती है और उनका प्रभाव कम हो जाता है. मंगलकारी कार्यों के लिए सूर्य का बलवान होना जरूरी है.

    इन उपायों को करें : 

    खरमास या मलमास के दौरान सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए. रविवार को सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए.

    Also Read :JCECEB डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

    13 अप्रैल 14 मार्च 8:54 PM April 13 Aries zodiac Ashwini Nakshatra Astrologer auspicious work Hindu Sanatan Dharma Holi house entry Kharmaas land worship Malmaas Malmaas 2025 Manglik work March 14 Marriage one month Sankranti Sun Sankranti Yajyopavit अश्विनी नक्षत्र एक महीना खरमास गृह प्रवेश ज्योतिषी भूमि पूजन मंगल कार्य मलमास मलमास 2025 मांगलिक कार्य मेष राशि यज्ञोपवीत रात्रि 8:54 विवाह शुभ कार्य संक्रांति सूर्य संक्रांति हिंदू सनातन धर्म होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJCECEB डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
    Next Article साइबर ठगी के शिकार एक किसान ने उठा लिया खौफनाक कदम

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.