Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»BPSC एग्जाम पर छात्रों के साथ डटे खान सर कहा: ‘सूबत भी छुपाया और CCTV फुटेज भी, शर्म करों BPSC डूब मरो”
    बिहार

    BPSC एग्जाम पर छात्रों के साथ डटे खान सर कहा: ‘सूबत भी छुपाया और CCTV फुटेज भी, शर्म करों BPSC डूब मरो”

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में आज भी छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा. 13 दिसंबर को शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में आज लोकप्रिय शिक्षक खान सर भी शामिल हुए. प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “हमारी सिर्फ एक मांग है, री-एग्जाम, री-एग्जाम… एक ही नारा एक ही मांग री-एग्जाम, री-एग्जाम… हम सब क्या मांगते हैं री-एग्जाम, हम सब अपना हक मांगते हैं, नहीं किसी से भीख मांगते हैं. विजयी भव…” उन्होंने कहा कि पहले देश का जीडीपी गिरा, फिर बिहार में पुल (पुल) गिरा, फिर बीपीएससी गिर गया.

    खान सर ने कहा: “मीडिया आपका, प्रशासन आपका… आप ही आरोप लगा दीजिए, हम लोग यहां क्या करने के लिए आए हैं. ये एकदम गलत आरोप हैं. सूबत किसने छुपाया आयोग ने, CCTV फुटेज क्यों छुपाया? शर्म करों BPSC डूब मरो. ये लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं इनकी आवाज तक नहीं निकल रही है“.

    क्या है पूरा मामला ? 

    दरअसल, 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था. बीपीएससी ने दावा किया कि ऐसी अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे. हालांकि, बीपीएससी ने बापू परिसर में परीक्षा देने वाले 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है. छात्र परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं. इसके बाद छात्र बुधवार को बीपीएससी कार्यालय पहुंचे थे.

    बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर 13 दिसंबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए दोबारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. 27 दिसंबर 2025 से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. परीक्षा पटना में ही किसी अन्य केंद्र पर आयोजित की जाएगी.ये परीक्षा 4 जनवरी को होगी.

    वहीं, बीपीएससी ने साफ कर दिया है कि अन्य केंद्रों में परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. बीपीएससी परीक्षा को लेकर सियासत भी गर्म है. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी धरनास्थल पहुंचकर छात्रों का समर्थन कर चुके हैं. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर बिहार बंद की घोषणा की है.

     

    bihar government BPSC BPSC Exam government exam Khan sir Student Protest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराशन कार्ड धारकों के लिए नया साल से नया नियम , कर लें ये काम वरना राशन कार्ड होगा निलंबित
    Next Article इस बार महाकुंभ में नेत्र जांच का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुफ्त मिलेंगे चश्मे और दवाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.