Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, LG ने इस मामले में ED को मुकदमा चलाने की दे दी मंजूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, LG ने इस मामले में ED को मुकदमा चलाने की दे दी मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो सह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दिल्ली की आबकारी नीति मामले में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

    क्या है पूरा मामला

    इस महीने की शुरुआत में ED ने उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी थी, क्योंकि जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार किया. ED के अनुसार, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने “साउथ ग्रुप” के सदस्यों के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली और एक विशेष शराब नीति तैयार करके निजी संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया.

    गोवा विधानसभा चुनाव में अपराध से कमाए पैसे हुए खर्च

    ईडी ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया कि इस अपराध की आय से लगभग 45 करोड़ रुपये गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार में इस्तेमाल किए गए. एजेंसी ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल ने गोवा चुनावों के दौरान धन के उपयोग की अनुमति दी, जिसमें उनका राजनीतिक समर्थन शामिल था.

    राउज एवेन्यू अदालत में दायर है शिकायत

    यह मामला विशेष राउज एवेन्यू अदालत में 17 मई को दायर की गई अभियोजन शिकायत से जुड़ा हुआ है. इसके बाद, 7 जुलाई को अदालत ने मामले पर संज्ञान लिया था. हालांकि, आप पार्टी ने इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इससे पहले, जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट के आधार पर, उपराज्यपाल ने सीबीआई को इस मामले की जांच करने की सिफारिश की थी.

    Also Read: मशीन में ऐसे फंसा दुपट्टा कि महिला की निकल गई जान

    100 करोड़ रुपये AAP Party Arvind kejriwal bribe Campaigning CBI Probe Corruption crime Delhi CM Delhi elections delhi government ED Election Fund Enforcement Directorate Excise Policy Goa Assembly Elections Goa Elections judiciary Liquor Policy Lt Governor Politics Private Entities Prosecution Complaint Rouse Avenue Court Rs 100 Crore South Group VK Saxena अपराध अभियोजन शिकायत अरविंद केजरीवाल आप पार्टी आबकारी नीति उपराज्यपाल गोवा चुनाव गोवा विधानसभा चुनाव चुनाव धन दिल्ली चुनाव दिल्ली मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार निजी संस्थाएं न्यायपालिका प्रचार प्रवर्तन निदेशालय भ्रष्टाचार राउज़ एवेन्यू अदालत राजनीति रिश्वत वीके सक्सेना शराब नीति साउथ ग्रुप सीबीआई जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article61 वर्ष के हुये गोविंदा, जुहू में स्थित उनका शानदार घर, फैंस के लिए एक आइकॉनिक स्थल
    Next Article झारखंड में 2 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, 2025 तक रोजगार से जुड़ेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.