Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Sep, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»करूर भगदड़ हादसा : जांच अधिकारी बदले, 41 पहुंची मृतकों की संख्या
    देश

    करूर भगदड़ हादसा : जांच अधिकारी बदले, 41 पहुंची मृतकों की संख्या

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : तमिलनाडु सरकार ने करूर में हुई भीषण भगदड़ की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रेमनंदन को नया जांच अधिकारी नियुक्त किया है। यह हादसा अभिनेता और टीवीके अध्यक्ष विजय की रैली के दौरान शनिवार शाम हुआ था। अब तक इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है, जबकि 67 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

    लोगों ने कहा कि…

    हादसा करूर के वेलुचमिपुरम इलाके में तब हुआ जब हजारों लोग अभिनेता विजय को देखने के लिए जुटे थे। विजय नमक्कल में प्रचार अभियान खत्म कर शाम करीब 7 बजे करूर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय के आते ही भारी भीड़ एक साथ आगे बढ़ी, जिससे भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी में कई लोग कुचल गए और कुछ बेहोश हो गए। दो और लोगों की हाल ही में मौत हुई है, जिनमें एक युवक कविन, जो आईसीयू में भर्ती था और वेलुचमिपुरम निवासी सुकुना शामिल हैं। इसके बाद मृतकों की संख्या 39 से बढ़कर 41 हो गई है।

    एएसपी प्रेमनंदन को मिला जांच का जिम्मा

    सरकार ने जांच को अधिक स्वतंत्र और तेज बनाने के लिए पहले जांच अधिकारी डीएसपी सेल्वराज की जगह एएसपी प्रेमनंदन को नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को मुआवज़ा दिया जाएगा और घायलों की निगरानी की जा रही है।

    विपक्षी नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी की प्रतिक्रिया…

    विपक्षी नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने सरकार पर आरोप लगाया कि इतनी बड़ी भीड़ का अनुमान पहले से लगाना चाहिए था और सुरक्षा के इंतज़ाम नाकाफी थे। उन्होंने इसे “टाली जा सकने वाली त्रासदी” बताया और सरकार से जिम्मेदारी लेने की मांग की। टीवीके प्रमुख विजय ने इस हादसे को “अपूरणीय क्षति” बताया और मृतकों के परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन मैं आपके दुःख में शामिल हूं।”

    यह हादसा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रैलियों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सभी दलों ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग की है।

    Also Read : बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 10 आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित, हाईटेक सुविधाओं से लैस

    एएसपी प्रेमनंदन एडप्पादी के पलानीस्वामी करूर भगदड़ करूर वेलुचमिपुरम करूर समाचार घायल लोगों का इलाज टीवीके टीवीके समाचार तमिलनाडु पुलिस तमिलनाडु राजनीति तमिलनाडु सरकार तमिलनाडु हादसा न्यायिक जांच भगदड़ में मौतें भीड़ प्रबंधन मुख्यमंत्री स्टालिन राजनीतिक रैली हादसा विजय मुआवज़ा विजय रैली विधानसभा चुनाव 2025
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 10 आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित, हाईटेक सुविधाओं से लैस
    Next Article CM नीतीश 77 पंचायत भवन और 43 विवाह मंडपों का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास… जानें कहां और कब

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    शिरीष चंद्र मुर्मू बने भारतीय रिजर्व बैंक के नए उप–गवर्नर, तीन साल का कार्यकाल

    September 29, 2025
    देश

    विश्व हृदय दिवस 2025 : “एक भी धड़कन न चूकें”, दिल को कैसे रखें तंदुरुस्त… जानें

    September 29, 2025
    देश

    दिल्ली के 300 स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    September 29, 2025
    Latest Posts

    RBI भर्ती 2025 : 120 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल, जल्द करें अप्लाई

    September 29, 2025

    रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सप्तमी पर मां कालरात्रि की विशेष पूजा, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

    September 29, 2025

    विनय सिंह के गुमला शोरूम पर ACB की रेड, हजारीबाग शोरूम सील

    September 29, 2025

    शिरीष चंद्र मुर्मू बने भारतीय रिजर्व बैंक के नए उप–गवर्नर, तीन साल का कार्यकाल

    September 29, 2025

    CM नीतीश 77 पंचायत भवन और 43 विवाह मंडपों का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास… जानें कहां और कब

    September 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.