Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 9:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»करमा खदान हादसा: यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है – बाबूलाल
    झारखंड

    करमा खदान हादसा: यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है – बाबूलाल

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रामगढ़ के करमा खदान में हुए हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है।

    शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि कोयले की अवैध खदान में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना की और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

    “यह कोई हादसा नहीं, यह हत्या है”

    मरांडी ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि एक भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार सरकार की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दिन के उजाले में चल रहे इस अवैध कारोबार पर आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग या बोकारो—झारखंड में हर जगह अवैध खनन का काला कारोबार फल-फूल रहा है और सरकार को इसकी कोई जानकारी नहीं होने का दावा किया जाता है।

    “अवैध खनन सरकार और पुलिस के संरक्षण में”

    बाबूलाल ने कहा कि यह सबकुछ पुलिस और सरकारी संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को अवैध तरीके से नियुक्त डीजीपी चला रहे हैं, और जब शासन ही गलत हाथों में हो, तो जवाबदेही किससे मांगी जाए?

    उन्होंने कहा कि सीसीएल ने खदान को बंद कर दिया था, लेकिन माफियाओं ने उसे सरकार की नाक के नीचे फिर से चालू कर दिया। इसे सरकार की नाकामी नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए?

    उच्चस्तरीय जांच की मांग

    मरांडी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि अब यह मौत का सिलसिला बंद होना चाहिए। सरकार को हर एक जान का हिसाब देना होगा।

    Also Read : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    Also Read : पटना में बेकाबू कार गंगा में समाई, नाव चालकों ने ऐसे बचाई दंपति की जान

    Accident or Murder Babulal marandi Babulal Statement BJP Jharkhand coal mine accident Condolence message Demand for High-Level Probe Government Negligence illegal coal mining Illegal Mining Jharkhand news Karma project Leader of Opposition mining mafia Questions on Jharkhand Government Ramgarh Incident Ramgarh News Social Media 'X' workers' death workers' safety अवैध खनन उच्चस्तरीय जांच मांग करमा प्रोजेक्ट कोयला खदान हादसा कोयला खनन अवैध खनन माफिया झारखंड न्यूज झारखंड सरकार पर सवाल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल बयान बाबूलाल मरांडी भाजपा झारखंड मजदूर सुरक्षा मजदूरों की मौत रामगढ़ न्यूज रामगढ़ हादसा शोक संवेदना सरकार की लापरवाही सोशल मीडिया एक्स हादसा या हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउद्घाटन से पहले ही हेल्थ सेंटर में मिली दरारें, कांग्रेस ने ठेकेदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    Next Article कोलकाता से धनबाद लौटे रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    ड्रंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 105 दिनों में 183 नशे में वाहन चलाते पकड़े गए

    August 20, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय

    August 19, 2025
    Latest Posts

    ड्रंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 105 दिनों में 183 नशे में वाहन चलाते पकड़े गए

    August 20, 2025

    भारत-चीन संबंधों में नई गर्मजोशी : सीधी उड़ानें, सीमा व्यापार और शांति पर सहमति

    August 20, 2025

    व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध

    August 20, 2025

    झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी

    August 20, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 20 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.