Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 3:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कमलेश तिवारी हत्याकांड: 24 घंटे में खुलासा, 3 लोग सूरत से गिरफ्तार, बेटे ने की एनआईए जांच की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    कमलेश तिवारी हत्याकांड: 24 घंटे में खुलासा, 3 लोग सूरत से गिरफ्तार, बेटे ने की एनआईए जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ : हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। वहीं, बिजनौर से षड्यंत्र में शामिल मौलाना अनवारुल हक और मौलाना नईम कासनी को हिरासत में लिया गया है। यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटनास्थल से जांच के दौरान मिले मिठाई के डिब्बे से अहम सुराग मिले और गुजरात पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि कमलेश तिवारी के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बिजनौर निवासी अनवारूल हक और नईम काजमी के नाम हैं और उन्हें भी हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।


    कमलेश तिवारी के बेटे सत्यम ने पिता की हत्या की जांच एनआईए से करानी की अपील की है।
    डीजीपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि 2015 के बयान के कारण इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें किसी आतंकी संगठन की संलिप्तता के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं।

    उन्होंने बताया कि अपराधी खास कपड़े पहनकर आए थे। हत्याकांड के तार गुजरात से जुड़े हैं। सूरत के मौलाना मोसिन सलीम शेख, फैजान जिलानी और रशीद को गिरफ्तार किया है। रशीद को कंप्यूटर का ज्ञान है और दर्जी का काम करता है। डीजीपी ने बताया कि कुछ और लोगों को हिरासत लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

    डीजीपी ने साफ कहा कि प्रारंभिक विवेचना से स्पष्ट है कि तीनों इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रहे हैं। एडीजी लखनऊ जोन से और टीम को सूरत भेज सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें लखनऊ लाकर पूछताछ करेंगे।
    डीजीपी ने बताया कि 2015 में कमलेश ने कुछ आपत्तिजनक बात कही थी जिसके बाद मौलाना ने रशीद को उकसाया। फैजान मिठाई खरीदने में शामिल रहा, उससे पूछताछ कर रहे हैं।

    दरअसल, कमलेश तिवारी की हत्या करने आए बदमाश जिस मिठाई के डिब्बे में पिस्टल-चाकू छिपाकर लाए थे, वह गुजरात के सूरत का है। यह डिब्बा सूरत के उद्योग नगर उधना स्थित धरती फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का था। डीजीपी ने बताया कि मौके से एक रसीद मिली, जो बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे पिस्ता घड़ी मिठाई खरीदने की है। उक्त मिठाई की कीमत 680 रुपये प्रति किलो थी लेकिन बिल सिर्फ 500 रुपये का है।

    बिल का भुगतान नकद रुपये में किया गया था। सूरत से दो दिन पहले खरीदी गई मिठाई के डिब्बे में पिस्टल-कारतूस छिपाकर लाने से हत्या का कनेक्शन आईएसआईएस से जोड़ा जा रहा था। लेकिन आज डीजीपी ने पुख्ता कर दिया कि इस केस का आईएसआईएस से कोई ताल्लुक नहीं है। मिठाई का डिब्बा भी गुजरात के सूरत का ही है।

    संदिग्धों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
    वहीं दूसरी ओर गोरखपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन में 5 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया है। इसकी पुष्टि एसएसपी ने की है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि ट्रैन में कुछ संदिग्धों के सफर करने की सूचना मिली थी। उनके फोटोग्राफ भी पुलिस को दिए गए थे। जिनका हुलिया कमलेश तिवारी हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपियों से मिलता जुलता बताया गया।
    इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए ट्रैन को कटघर रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर रोका गया। करीब 30 मिनट तक ट्रेन में यूपी एसटीएफ, रामपुर पुलिस और मुरादाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी ली गयी। जिसके बाद 5 संदिग्धों को मौके से हिरासत में लिया गया।
    हिरासत में लिए संदिग्धों के आईडी प्रूफ संदेहजनक लगे। उसका वेरिफिकेशन करवाया गया। एसएसपी ने बताया कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों को छोड़ दिया गया है। कमलेश तिवारी हत्याकांड में उनकी कोई भूमिका नहीं मिली है।

    #National News crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : सत्ता मिलने पर झामुमो बेघर लोगों के साथ हाईकोर्ट जाएगी और उनके लिए भू वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी : हेमंत सोरेन
    Next Article आज 20 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.