Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक करायें दुरूस्त : के. रवि कुमार
    झारखंड

    मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक करायें दुरूस्त : के. रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

    चतरा : लोकसभा चुनाव को लेकर आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया.  के. रवि कुमार ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया में अवस्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. साथ ही मतदान केन्द्र जागरूकता समूह के सदस्यों की सूची एवं मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए मतदान केन्द्र जागरूकता समूह एवं स्वयंसेवकों की सूची अलग-अलग तैयार रखने, मतदाता सूची में नये मतदाता का नाम जोड़ने से संबंधित प्रपत्र 6 संग्रह कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया के ससमय निष्पादन, मतदाता सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अनुपस्थित, विस्थापित एवं मृत(एएसडी) का नाम मतदाता सूची से  हटवाने संबंधित प्रक्रिया ससमय करने का निर्देश दिया.

    उन्होंने दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के निबंधन, मतदान केंद्रों पर रैंप को दुरुस्त करने, व्हील चेयर की व्यवस्था रखने,  स्वच्छ शौचालय एवं उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने, शौचालय के दीवार पर पुरूष एवं महिला अंकित करने, शौचालय के रास्तों में साइनेज लगवाने के अलावा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. वहीं मतदान कक्ष में मतदान अधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य को बैठने एवं वीवीएस एवं वीवीपैट रखने की व्यवस्था की भी जानकारी ली. उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक दूर करते हुए मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया सुगम बनाने का निर्देश दिया.

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, इचाकगढ़ (उर्दू) के मतदान केन्द्र संख्या 63, राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय, सिमरिया के मतदान केन्द्र संख्या 70,  राजकीय बुनियादी विद्यालय, सिमरिया के मतदान केन्द्र संख्या 72 एवं 73 का निरीक्षण किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण के दौरान चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त रमेश घोलप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Chatra Chief Electoral Officer Inspection jharkhand johar live news K Ravi Kumar Lok Sabha elections Polling Station Vote के रवि कुमार चतरा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड निरीक्षण मतदान केंद्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार लोकसभा चुनाव वोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिमाचल कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल
    Next Article पटना में दो कारों के बीच भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 7 घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.