Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 3:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»26 साल बाद मिला इंसाफ, बर्खास्त सिपाही की नौकरी बहाल करने का आदेश
    कोर्ट की खबरें

    26 साल बाद मिला इंसाफ, बर्खास्त सिपाही की नौकरी बहाल करने का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में पुलिस कांस्टेबल गोपाल राम को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी को रद्द करते हुए दोबारा सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है। अदालत ने साफ कहा कि सेवा से बर्खास्त करना सबसे कठोर सजा है, इसलिए बिना पुख्ता सबूत के ऐसा फैसला सही नहीं ठहराया जा सकता।

    शराब पीने का आरोप, लेकिन नहीं मिला कोई प्रमाण

    मामले में मुख्य आरोप यह था कि कांस्टेबल गोपाल राम ने शराब के नशे में अपने वरिष्ठ अधिकारी से दुर्व्यवहार किया था। लेकिन कोर्ट ने पाया कि इस आरोप को साबित करने के लिए कोई मेडिकल जांच नहीं कराई गई थी और न ही कोई ठोस सबूत पेश किया गया। ऐसे में सिर्फ आरोप के आधार पर इतनी बड़ी सजा देना उचित नहीं माना गया।

    क्या था पूरा मामला

    गोपाल राम की नियुक्ति 15 जून 1988 को आर्म्ड गार्ड के रूप में गोविंदपुर थाना में हुई थी। आरोप है कि 1 मार्च 1997 को उन्होंने शराब के नशे में हंगामा किया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई हुई और 1 मार्च 2000 को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
    इसके खिलाफ उन्होंने अपील की, लेकिन 2001 में वह भी खारिज हो गई। फिर 2002 में पुनरीक्षण याचिका भी खारिज कर दी गई थी।

    निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिलने की दलील

    याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का मौका नहीं दिया गया। गवाहों से जिरह करने का अवसर भी नहीं मिला और आरोप साबित करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। कोर्ट ने इन बिंदुओं को गंभीरता से लिया।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

    हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के ‘Munna Lal vs Union of India’ मामले का भी जिक्र किया। कोर्ट ने कहा कि बिना ठोस सबूत के किसी कर्मचारी को इतनी कठोर सजा देना न्यायसंगत नहीं है।

    बर्खास्तगी समेत सभी आदेश रद्द

    कोर्ट ने गोपाल राम की बर्खास्तगी, अपील और पुनरीक्षण से जुड़े सभी आदेशों को रद्द कर दिया है। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि उन्हें फिर से सेवा में बहाल किया जाए।

    वेतन पर फैसला बाद में

    कोर्ट ने यह भी कहा कि बैक वेज यानी पिछले वेतन को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा। अगर जरूरी हुआ तो सरकार सजा पर दोबारा विचार कर नया आदेश जारी कर सकती है।

    फैसले से मिला बड़ा संदेश

    इस फैसले को कर्मचारियों के अधिकारों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कोर्ट ने साफ कर दिया कि बिना पुख्ता सबूत और सही प्रक्रिया के किसी को कठोर सजा देना कानूनन गलत है।

    Also Read : 

    Constable Reinstatement Court Order Jharkhand Employment Law India Government Employee Case High Court verdict Jharkhand high court Jharkhand news judicial decision Justice Deepak Roshan Latest news legal news Jharkhand Legal Update India Munna Lal Case Police Constable Case Police Department Jharkhand Ranchi High Court ranchi news Service Dismissal Case Supreme Court Reference Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रांची, राज्यपाल ने किया स्वागत, उलिहातू के लिए रवाना
    Next Article उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    Related Posts

    झारखंड

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026
    चतरा

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    May 13, 2026
    गोड्डा

    पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    May 13, 2026
    Latest Posts

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    May 13, 2026

    पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    May 13, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला : कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी, अगली सुनवाई 22 मई को

    May 13, 2026

    CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.