Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में जंगल सफारी की शुरुआत, अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक
    कारोबार

    दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में जंगल सफारी की शुरुआत, अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: झारखंड सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में जंगल सफारी की शुरुआत की गई है. इसके तहत सैलानियों को प्रकृति को बड़े ही करीब से जानने का मौका दिया जा रहा है साथ ही दलमा में बसने वाले जंगली जीव जंतुओं को नजदीक से देखने का मौका मिल रहा है. वहीं दलमा हिल टॉप में शिव मंदिर परिसर पर सैलानियों को लुभाने के लिए लकड़ी का कॉटेज बनाया जा रहा है जहां पर्यटकों के लिए खाने- पीने सुविधा उपलब्ध होगी. बता दें कि टाटा-रांची मुख्य मार्ग एनएच 33 से सटे जमशेदपुर जिला मुख्यालय और सरायकेला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित चांडिल अनुमंडल में दलमा वाइल्ड लाईफ सेंचुरी 193.22 वर्ग में फैला हुआ है.

    प्रति व्यक्ति 280 रुपए देकर ले सकते सफारी का मजा

    पहले सैलानियों को अपने निजी वाहन से यहां की सैर करनी पड़ती थी, मगर अब प्रकृति को करीब से जानने के लिए सेंचुरी में सरकार की पहल पर वन विभाग ने सफारी की शुरुआत की है. सैलानी इस सफारी का जमकर लुप्त उठा रहे है. यहां मुख्य चेकनाका मकुलाकोचा गेट से ही सफारी की सुविधा उपलब्ध है. यहां घूमने आए लोग प्रति व्यक्ति 280 रुपए देकर सफारी का मजा ले सकते है. इसके अलावा पूरी सफारी बुक करने पर 2800 रुपए देना होता है.

    प्रतिवर्ष दो लाख रुपया वन विभाग को मिलेगा

    बता दें कि सफारी की शुरुआत मकुलाकोचा चेकनाका से होती है जहां से सैलानी मझलाबांध, बड़काबांध होते हुए दलमा हिल टॉप तक पहुंचते है. इस बीच प्रकृति की छटाएं देखने को मिलती है. इसे जेएसआर ऑन व्हील्स द्वारा चलाई जा रही है. जिसके संचालक राहुल सिंह है. इससे प्रतिवर्ष दो लाख रुपया वन विभाग को मिलेगा. यहां 79 कुदरती जलस्रोत है, जंगली वन्य जीवजंतु भरे हे, विभिन्न जलस्रोत में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के मधुर आवाज सुनने को मिलती है. जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे हैं.

    ये भी पढ़ें: साइबर अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान होगा तेज, लॉन्च हुआ प्रतिबिंब एप

    जंगल सफारी जेएसआर ऑन व्हील्स जोहार लाइव झारखंड झारखंड सरकार दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी दलमा हिल टॉप मकुलाकोचा चेकनाका रांची वन एवं पर्यावरण विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने किया प्रदर्शन
    Next Article भारत माला परियोजना रद्द करने की मांग, सांसद के खिलाफ पदयात्रा पर उतरे ग्रामीण

    Related Posts

    झारखंड

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025
    चाईबासा

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025
    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025
    Latest Posts

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.