Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिहार के जंगल राज की याद दिला रहा है जेपीएससी पेपर लीक मामला: संजय सेठ
    झारखंड

    बिहार के जंगल राज की याद दिला रहा है जेपीएससी पेपर लीक मामला: संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जेपीएससी का पर्चा लीक होना और उसके प्रश्नपत्र हल करने को लेकर जो वीडियो सामने आए हैं, वह झारखंड सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है. झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ एक बार फिर से क्रूर मजाक किया है. उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया है और इसका जवाब इस राज्य के युवा ही नहीं, हर नागरिक इस भ्रष्टतम सरकार को समय आने पर देंगे. उपरोक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने कही. जेपीएससी पर्चा लीक का वीडियो देख कर सांसद काफी आक्रोशित थे.

    जनता के साथ मज़ाक कर रही सरकार 

    सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह सरकार राज्य की जनता के साथ कैसा मजाक कर रही है. एक तरफ राहुल गांधी युवाओं के रोजगार देने की बात करते हैं. झामुमो का नेतृत्व झारखंडी हितों का दंभ भरता है. राजद के लोग ईमानदारी की कसमें खाते नहीं थकते, उसके बावजूद भ्रष्टाचार का इससे उत्कृष्ट उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता.

    सिर्फ चेहरा बदला, पुरानी गैंग ही चला रही सरकार

    संजय सेठ ने कहा कि यह तय है कि हेमंत सरकार को जिस गैंग के लोग चला रहे थे, उसी गैंग के लोग इस सरकार को भी चला रहे हैं. मतलब सिर्फ चेहरा बदला है, बाकी पूरी व्यवस्थाएं यथावत है. इस सरकार से राज्य के लोगों का कोई उम्मीद नहीं रह गई है. जेपीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना और विद्यार्थियों के द्वारा मोबाइल निकाल कर उत्तर पुस्तिका भरना; बिहार के जंगल राज की याद कराने वाला है. जब बिहार में लोग परीक्षा हॉल में ही किताब लेकर चले जाते थे. कॉपियां अपने घर ले आते थे और न जाने क्या-क्या करते थे.

    मुख्यमंत्री में नैतिकता है तो मामले की सीबीआई जांच कराएं

    सांसद सेठ ने कहा कि राज्य की यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है. उसके बाद भी यदि केंद्रीय एजेंसी इन पर कार्रवाई करती है तो यह कहते हैं कि यह राजनीतिक करवाई है. मैं इन्हें आगाह करता हूं, आपको जितना भ्रष्टाचार करना है कर लीजिए. मोदी की गारंटी है कि एक भी भ्रष्टाचारी छूटेगा नहीं. करवाई सब पर होगी यह तय है. सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार सामूहिक रूप से अभ्यर्थियों से माफी मांगे. इस मामले की जांच कराएं. यदि सरकार में तनिक भी नैतिकता है तो खुद इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें.

    ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू, अपराधी पवन को पुलिस ने बीच सड़क घुमाया पैदल

     

    आज की खबर करंट न्यूज जेपीएससी पेपर लीक मामला जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड सरकार डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज संजय सेठ सांसद सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुढ़मू: प्रतिमा क्षतिग्रस्त कांड का हुआ खुलासा, गिरफ्तार आरोपी भेजा गया जेल
    Next Article बालाजी मंदिर के 36वें वार्षिक महोत्सव में शामिल हुई रागिनी सिंह, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    Latest Posts

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.