Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC सहायक अभियंता नियुक्ति साक्षात्‍कार स्‍थगित
    झारखंड

    JPSC सहायक अभियंता नियुक्ति साक्षात्‍कार स्‍थगित

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जेपीएससी ने संयुक्‍त सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित इंटरव्‍यू को तत्‍काल प्रभाव से स्‍थगित करने की घोषणा कर दी है. इस बाबत आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इससे जुड़े एक मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में चल रही है, ऐसे में साक्षात्‍कार को तत्‍काल प्रभाव से स्‍थगित किया जा रहा है. झारखंड संयुक्‍त सहायक अभियंता सीधी भर्ती के लिए 30 मई से इंटरव्‍यू चल रहा था. यह प्रक्रिया क्रमांक के अनुसार 12 जून तक चलनी थी, लेकिन मामला हाई कोर्ट में चले जाने के बाद इसे स्‍थगित करना पड़ा. झारखंड हाई कोर्ट ने न‍ियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर तल्‍ख टिप्‍पणी की, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया को अगले आदेश तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया.

    हाई कोर्ट ने कहा कि जेपीएससी की गलती की वजह से कोर्ट पर मुकदमों का बोझ बढ़ रहा है. परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. जब जेपीएससी को इस गलती के बारे में पता चल गया तो उनकी ओर से सुधार क्यों नहीं किया गया? मालूम हो कि इस संबंध में भास्कर नामक याची की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि संयुक्त सहायक अभियंता पद के लिए अनुसूचित जनजाति के कुल 128 पद हैं, लेकिन उन पदों पर भर्ती के लिए 100 से भी कम अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया. वहीं, 1056 पदों के लिए सिर्फ 542 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में आमंत्रित किया गया है. हाई कोर्ट के निर्देश पर जेपीएससी ने दस्‍तावेजों के वेरिफिकेशन और साक्षात्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग
    Next Article मार्बल्स-टाइल्स कारोबारी से लेवी की मांग, संगठन को सहयोग न करने पर फौजी कार्रवाई की धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.