Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 10:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»अररिया में बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार विमल यादव की गोली मार कर की हत्या
    बिहार

    अररिया में बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार विमल यादव की गोली मार कर की हत्या

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अररिया : अररिया में बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई है। बताया जाता है कि अपराधियों ने विमल कुमार यादव के घर पहुंचे। दरवाजा को खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    दरवाजा खटखटाया और निकलते ही मार दी गोली

    यह पूरा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र का है। बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे विमल कुमार यादव का घर है। घटना के बाद पत्नी पूजा देवी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना को सूचना दी। रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। विमल कुमार यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की पुष्टि बिहार पुलिस ने ट्वीट कर की है।

    घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    विमल कुमार यादव अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूजा देवी ने बताया कि सुबह में घर का दरवाजा खटखटाकर उनके पति का नाम लेकर हल्ला किया जा रहा था। वे दोनों उठकर घर का दरवाजा और ग्रिल खोल रहे थे। इसी क्रम में उनके पति मेन गेट खोलकर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे की गोली चलने की आवाज आई। पति ने चिल्लाने पर वह दौड़कर पहुंचीं तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हैं। उन्होंने गोली मारने की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सुबह में अधिक लोग बाहर नहीं थे।

    दो साल पहले भाई की हो चुकी है हत्या

    पूजा देवी ने बताया कि दो साल पहले उनके देवर गब्बू यादव की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी। उनके पति विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे। केस ट्रायल पर कोर्ट में चल रहा था। बदमाश गवाही देने से मना कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही इन्होंने कोर्ट में गवाही दी थी।

    काफी संख्या में जुटे पत्रकार

    घटना के बाद भारी संख्या में जिले के पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सचिव अमित कुमार अमन, राकेश कुमार, मिंटू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से मसले पर बातचीत की। शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। पत्रकार संघ ने मामले में पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर आंदोलन करने की बात कही।

    Araria Bihar Bihar police fearless criminals Journalist Vimal Yadav Vimal Yadav Vimal Yadav shot dead पत्रकार विमल कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा के स्कूल में निकला दोमुंहा सांप, मचा हड़कंप
    Next Article डालटनगंज से बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की चुनाव चुनौती याचिका

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.