Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वीडियो बना रहे पत्रकार पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    वीडियो बना रहे पत्रकार पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा-रजौली मुख्य मार्ग पर पत्रकार दंपती के साथ हुई मारपीट और छीनाझपटी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पत्रकार संजीव कुमार अपनी पत्नी मेनका कुमारी के साथ सीतामढ़ी से झुमरी तिलैया लौट रहे थे, तभी मेघातरी बस स्टैंड के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया।

    वीडियो बनाने पर भड़के बदमाश

    रात करीब 10:15 बजे संजीव कुमार ने देखा कि कुछ लोग सड़क किनारे जबरन वाहनों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, लेकिन यही प्रयास उन्हें महंगा पड़ गया। भीड़ में से कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के पास आकर दरवाज़ा खोलने की कोशिश की और उनकी पत्नी को बाहर खींचने का प्रयास किया।

    मोबाइल छीनकर फेंका, महिला की चेन गायब

    हंगामे के दौरान बदमाशों ने पत्रकार का मोबाइल छीनकर फेंक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं, महिला की गले से चेन भी छीन ली गई। किसी तरह दोनों अपनी जान बचाकर कोडरमा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    13 में से 7 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों की पहचान की है और अब तक 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश में छापेमारी जारी है। सभी आरोपी कोडरमा, रजौली और नवादा इलाकों के बताई जा रही है।

    पुलिस ने बढ़ाई गश्ती

    कोडरमा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

    Also Read : झारखंड की बंद कोयला खदानें अब बनेंगी टूरिस्ट हॉटस्पॉट

    कोडरमा घटना कोडरमा थाना झारखंड क्राइम झारखंड न्यूज पत्रकार पर हमला पत्रकार हमला पुलिस कार्रवाई महिला से छेड़खानी मेघातरी बस स्टैंड रजौली रोड लूटपाट सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की बंद कोयला खदानें अब बनेंगी टूरिस्ट हॉटस्पॉट
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर डीएसपी की गाड़ी रोकने पर हंगामा

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.