Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड- बंगाल पुलिस की संयुक्त बैठक, सीमावर्ती अपराध पर नकेल कसने को लेकर हुई चर्चा
    झारखंड

    झारखंड- बंगाल पुलिस की संयुक्त बैठक, सीमावर्ती अपराध पर नकेल कसने को लेकर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कुंडहित: मंगलवार की शाम झारखंड बंगाल पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में लोकपुर थाना में बीरभूम जिले के सिउड़ी सदर के पुलिस उपाधीक्षक अनवर तनवीर के अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में बीरभूम जिले के लोकपुर, चंद्रपुर, राजनगर थाने के अलावे झारखंड के कुंडहित, बागडेहरी , रानीश्वर थाना के थानेदार एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बीरभूम जिले के सिउड़ी सदर पुलिस उपाधीक्षक अनवर तनवीर ने उपस्थित थानेदारों को जानकारी देते हुए बताया बंगाल- झारखंड सीमा क्षेत्र में अपराध को किस तरह से रोका जाए तथा अपराधी के ऊपर त्वरित करवाई कैसे किया जाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । उन्होंने कहा कि अधिकतर समय देखा जाता है बंगाल में अपराधी द्वारा अपराध कर झारखंड सीमा घुस जाते हैं। वही झारखंड में भी इसी तरह अपराधी द्वारा अपराध कांड कर बंगाल में घुस जाते हैं । लेकिन पुलिस मुंह दर्शक बनकर रह जाते हैं । इस अपराध को रोकथाम तथा तड़ित कार्रवाई के लिए पुलिस को इसे हटकर काम करना है। उन्होंने कहा बंगाल या झारखंड में अपराधी द्वारा अपराध कर सीमा में घुस जाते हैं तो पुलिस पदाधिकारी को अपराधी का पीछा करते हुए सीमा में घुस कर अपराधी को धरपकड़ कर सकते हैं। समय मिला तो स्थानीय पुलिस प्रशासन को टेलीफोन सूचना दे सकते हैं। बाद में पुलिस द्वारा अनौपचारिक कानून कागजी तैयार करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इससे सीमा क्षेत्र में अपराधी पर पुलिस की डर रहेगी। उन्होंने साइबर अपराध पर जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड हो या बंगाल दोनों क्षेत्र में साइबर अपराधी पैर पसारे हुए हैं । जब स्थानीय पुलिस इस पर कार्रवाई करने पहुंचती है, तो अपराधी राज्य स्तरीय सीमा का फायदा उठाते हैं और जरूरत के हिसाब से इधर-उधर आना-जाना करते हैं। इस कारण दोनों ही तरफ की पुलिस को कार्रवाई करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है । उन्होंने बताया कि अब हम सीमा क्षेत्र में घुसने के लिए स्थानीय पुलिस को टेलीफोन सूचना देने के बाद अपराधी पर कार्रवाई कर सकते हैं। इस तरह से काम करने पर अपराधी पर नियंत्रण हो सकता है। मौके पर लोकपुर थाना प्रभारी पार्थ कुमार घोष ,चंद्रपुर थाना प्रभारी अभिषेक घोष, राजनगर थाना प्रभारी झुमरी सिन्हा, बागडेहरी थाना प्रभारी अमित कुमार, कुंडहित के एसआई सरोज कुमार एवं रानेश्वर थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

    Jamtara jharkhand Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची SSP की बड़ी कार्रवाई: महिला थानेदार सस्पेंड, कोतवाली थानेदार के खिलाफ अनुशंसा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 18 December 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.