Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जेएनवी की ओर से पेस सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को बताया गया साफ-सफाई का महत्व
    झारखंड

    जेएनवी की ओर से पेस सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को बताया गया साफ-सफाई का महत्व

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से गुरुवार को राजकीय कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोलेबिरा में पेस सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जेएनवी की ओर से कोलेबिरा प्रखंड के राजकीय कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय को स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई हेतु कूड़ादान, झाड़ू, फिनाइल, स्टिक मॉप, टॉयलेट ब्रश, ब्लीचिंग पाउडर आदि सामग्रियां प्रदान की गईं. इस मौके पर जेएनवी के प्राचार्य बीपी गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के बिना अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना बेमानी है. उन्होंने कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के बीच कॉपी का वितरण करते हुए कहा कि वे पूरी तत्परता और मनोयोग से जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करें, जिससे कि उन्हें भी जेएनवी में अध्ययन का मौका मिल सके. उन्होंने जेएनवी की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की.

    विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय एक बेहतर प्लेटफार्म

    विद्यालय प्रांगण में छात्राओं के अनुशासन को देखते हुए प्राचार्य बीपी गुप्ता ने राजकीय कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा किरण सुधा तथा वहां की शिक्षिकाओं की खूब प्रशंसा की. पेस सेटिंग प्रभारी अवधेश रजक ने स्वच्छता के महत्व को बताया. विद्यालय की काउंसलर रूमाना खातून ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय एक बेहतर प्लेटफार्म है, जहां से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. एक ओर जहां छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर राजकीय कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा किरण सुधा ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजन से ग्रामीण छात्राओं का मनोबल बढ़ता है. इस अवसर पर अल्का कुमारी, सुमिता कुमारी, ज्योति किरण कुल्लु, रोज मेरी सोरेंग, अल्का बिल्होर और ब्रिजित टेटे सहित सभी शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

    ये भी पढ़ें: दिशोम गुरु के जन्मदिन पर मना जश्न, झामुमो कार्यकर्ताओं किया रक्तदान शिविर का आयोजन

    आज की खबर करंट न्यूज कूड़ादान कोलेबिरा जवाहर नवोदय विद्यालय जोहार लाइव झाड़ू झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड टॉयलेट ब्रश डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पेस सेटिंग फिनाइल ब्लीचिंग पाउडर मुख्य समाचार राजकीय कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा स्टिक मॉप स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : दो पक्षों के विवाद के बाद पथराव, मौके पर पुलिस तैनात
    Next Article दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.2

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.