रांची: राज्य में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजभवन के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है. ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यपाल से सवाल किए है. उन्होंने कहा है कि भाजपा का काम भ्रम पैदा करना है, जबकि राज्यपाल का काम सरकार को सलाह देना है. साथ ही सुप्रियो ने कहा कि पुराने सरकार के कई विधेयक पड़े हुए हैं उसका राज्यपाल को निष्पादन करना चाहिए. उन्होंने राज्यपाल से सवाल करते पूछा कि हेमंत सोरेन ने जब इस्तीफा दिया और नई सरकार का दावा पेश किया गया तो उन्होंने क्यों नही स्वीकार किया गया. हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को इस्तीफा 8:30 बजे दे दिया था. लेकिन सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए दूसरे दिन तक इंतजार किया गया. ऐसे में राज्य के कार्यपालिका का प्रमुख कौन था यह बताना चाहिए. अगर आपात स्थिति उत्पन्न हो जाती तो जिम्मेवार कौन होता.
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव ने राज्यपाल से किया सवाल, सरकार बनाने के लिए दूसरे दिन का इंतजार क्यों किया

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleअवैध खनन करते वक्त धंसी चाल, महिला की दबकर हुई मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

