Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकता है JMM, शुरू हो चुकी है तैयारी!
    देश

    बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकता है JMM, शुरू हो चुकी है तैयारी!

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    hemant soren
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी चुनावी रणनीति तेज़ कर दी है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी बिहार में दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। अगर सीट बंटवारे को लेकर ‘इंडिया गठबंधन’ में सम्मानजनक समझौता नहीं होता, तो जेएमएम अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, जेएमएम की नजर बिहार के सीमावर्ती इलाकों की 12 से 15 विधानसभा सीटों पर है। इनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, चकाई, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, बनमनखी, जमालपुर और धमदाहा जैसी सीटें प्रमुख हैं—जहां आदिवासी समुदाय और झारखंड समर्थक वोट बैंक पार्टी को उम्मीद दे रहे हैं।

    जेएमएम को इस बात की नाराज़गी है कि ‘इंडिया गठबंधन’ की पिछली बैठकों में उसे नजरअंदाज़ किया गया। जबकि झारखंड में गठबंधन को मज़बूती देने में जेएमएम ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया था। पार्टी का मानना है कि अगर झारखंड में उसने सहयोग किया, तो बिहार में भी उसे सम्मानजनक भागीदारी मिलनी चाहिए थी।

    पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में तय किया गया कि जेएमएम झारखंड से बाहर—बिहार, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अपना राजनीतिक विस्तार करेगी। इसी क्रम में बिहार चुनाव को पार्टी एक बड़े अवसर के रूप में देख रही है।

    हेमंत सोरेन की नेतृत्व क्षमता और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को स्टार प्रचारक बनाए जाने से पार्टी को भरोसा है कि दोनों नेताओं की लोकप्रियता बिहार में भी असर डालेगी।

    क्या JMM बनेगी गठबंधन का हिस्सा?

    फिलहाल, इंडिया गठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, भाकपा माले और वीआईपी जैसे दल शामिल हैं, लेकिन जेएमएम को अब तक आमंत्रित नहीं किया गया है। यह स्थिति गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े करती है। यदि आने वाले दिनों में जेएमएम को उचित स्थान नहीं मिला, तो यह गठबंधन की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

    जेएमएम ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में बिहार चुनाव में हिस्सा लेगी—चाहे गठबंधन के तहत या फिर अकेले। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन जेएमएम को साथ लेने को तैयार होता है या बिहार चुनाव में एक नई सियासी टक्कर देखने को मिलेगी।

    Also read: दुमका में धाराये 5 साइबर ठग, जब्त हुआ सारा सामान…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसानों की आवाज संगठन और सरकार दोनों जगह उठाएंगे : गागराई
    Next Article इन दिग्गज नेताओं ने जमशेदजी टाटा को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.