Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2025 ♦ 5:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखिये
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखिये

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झामुमो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और CM हेमंत सोरेन ने कहा है कि 2019 में तब राज्य की जनता के आशीर्वाद से हमें नेतृत्व करने का अवसर मिला, उसमें भी विपक्ष ने कई बार राजनीति का स्तर नीचे गिराते हुए, झारखंड को पीछे ले जाने की कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके। झारखंड न कभी डरा और न कभी झुका। मौका था JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वां महाधिवेशन के शुरुआत का। JMM का यह अधिवेशन रांची के खेलगांव में टानाभगत इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हो गया। यह महाधिवेशन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समर्पित है और शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शुरू हुआ।

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड ही नहीं, पूरे देश-दुनिया के लोग दिशोम गुरु को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं। दिशोम गुरु के नेतृत्व तथा असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला। दिशोम गुरु ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है और जिस पेड़ की जड़ें झारखंड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है। हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। गुरुजी के नेतृत्व में अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गयी, हमें अलग राज्य भी मिला। राज्य के लोगों ने सोचा कि अब हमारा सर्वांगीण विकास होगा।

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह दुर्भाग्य था कि राज्य बनने के बाद राज्य की बागडोर जिनके हाथों में थी, उन्हें यहां के आदिवासियों-मूलवासियों, झारखंडवासियों से कोई मतलब नहीं था। राज्य की जनता के आशीर्वाद और झामुमो के जुझारु सिपाहियों की मेहनत की बदौलत हमने अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बोलने वाले दल को हराने का काम किया है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने का आशीर्वाद हमें मिला है। यहां यह आप सभी साथी भी महसूस कर रहे होंगे कि आज हमारे महाधिवेशन में पूर्व से बेहतर भव्यता है, इसी प्रकार हमें राज्य के लोगों के लिए भी दिन-रात काम कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि झामुमो किसानों, दलितों, पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिए आंदोलन लंबा चला और अनगिनत शहादत के बाद हमें अलग राज्य मिला है।

    रांची में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर संबोधन…

    झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ज़िंदाबाद!
    जय झारखण्ड!🏹 pic.twitter.com/FAbnRq8BIp

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 14, 2025

    राजनीतिक प्रस्ताव में जातिगत जनगणना और आरक्षण पर जोर

    झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी ने पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण, 1932 आधारित स्थानीय नीति और परिसीमन के विरोध का जिक्र किया गया। प्रस्ताव में निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी शामिल है। इसके अलावा सरना धर्म कोड को देश की संसद की ओर से मान्यता देने और राज्य सहित पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कही गई है।

    Also Read : मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी

    JMM's 13th session begins what did CM Hemant Soren say... watch क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन... देखिये झामुमो झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुत्ता काटने से BSF जवान की हुई मौत…जानें आगे क्या हुआ
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 15 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    युवक की ईमानदारी ने बचाया लाखों का नुकसान, जानें कैसे

    May 12, 2025
    झारखंड

    बुंडू जंगल में बाघ की आशंका, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

    May 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

    May 12, 2025
    Latest Posts

    युवक की ईमानदारी ने बचाया लाखों का नुकसान, जानें कैसे

    May 12, 2025

    बुंडू जंगल में बाघ की आशंका, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

    May 12, 2025

    PM मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

    May 12, 2025

    नरगा डैम में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ पहुंचे थे नहाने

    May 12, 2025

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    May 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.