Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»कुत्ता काटने से BSF जवान की हुई मौत…जानें आगे क्या हुआ
    देश

    कुत्ता काटने से BSF जवान की हुई मौत…जानें आगे क्या हुआ

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: कुत्ता काटने से सीमा सुरक्षा बल (BSF) सिपाही की मौत मामले में बीमा योजना के तहत दोगुना दुर्घटना लाभ देने की मांग को दिल्ली हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। न्यायमूर्ति नवीन चावला व न्यायमूर्ति शैलिंदर कौर की पीठ ने गुजरात हाई कोर्ट के एक निर्णय का हवाला दिया। इसमें कुत्ते के काटने से हुई मृत्यु को दुर्घटना माना गया था।

    पीठ ने कहा कि कुत्ते का काटना एक अप्रत्याशित और हिंसक घटना है, जो बीमा योजना के तहत दुर्घटना की श्रेणी में आता है। अदालत ने कहा कि उक्त तथ्यों को देखते हुए बीमा कंपनी पीड़ित को लाभ के रूप में अतिरिक्त पांच लाख रुपये का भुगतान करें।

    याचिका के अनुसार सिपाही तेज राव को 29 अगस्त 2009 में ड्यूटी के दौरान बंगाल के कूच बिहार में बेसहारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। सिपाही की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सीमा को अनुकंपा के आधार पर BSF में नियुक्ति दी गई थी, जबकि एलआइसी की समूह बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।
    कोर्ट ने कहा- कुत्ते का काटना एक अप्रत्याशित घटनाहालांकि, याची ने तर्क दिया कि यह एक दुर्घटना है और दोगुना लाभ दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि कुत्ते का काटना एक अप्रत्याशित घटना है और यह बीमा योजना के तहत दुर्घटना की श्रेणी में आता है। हालांकि, दोगुना लाभ की मांग करते हुए याचिकाकर्ता सीमा ने दावा किया कि उनके पति की मृत्यु दुर्घटना के कारण हुई।

    2011 में BSF कमांडेंट को प्रतिवेदन दिया गया

    याचिका में कहा गया कि इस संबंध में 2011 में बीएसएफ कमांडेंट को प्रतिवेदन दिया गया था, लेकिन कोई अतिरिक्त राशि नहीं मिली। उन्होंने 2012 में सूचना का अधिकार के तहत जांच समिति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिकी की जानकारी मांगी। इसमें उन्हें पति की मृत्यु की कारण रेबीज बताया गया और इसके इसके कारण पोस्टमार्टम नहीं करने की जानकारी दी गई।
    मृत्यु प्रमाण पत्र में कारण प्राकृतिक बताया गयाआरटीआई में बताया कि मामले में पुलिस ने केवल सामान्य डायरी प्रविष्टि दर्ज की। याचिकाकर्ता सीमा ने तर्क दिया कि उनके पति की मृत्यु प्राकृतिक न होकर कुत्ते के काटने से हुई दुर्घटना थी। बीमा कंपनी और सरकार ने तर्क दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र में कारण प्राकृतिक बताया गया है। अदालत ने बीमा कंपनी व सरकार के तर्कों को ठुकराते हुए याची महिला के पक्ष में निर्णय पारित किया।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी
    Next Article झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.