Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झामुमो ने बाबूलाल पर लगाए चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप, निर्वाचन आयोग को लिखा खत
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो ने बाबूलाल पर लगाए चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप, निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2024Updated:November 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. झामुमो ने बुधवार को गिरिडीह के निर्वाची पदाधिकारी और उपायुक्त को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले की शिकायत की है. साथ ही, इस शिकायत की प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है.

    क्या है झामुमो की चिट्ठी में

    झामुमो ने चिट्ठी में बाबूलाल मरांडी की दो वायरल तस्वीरें संलग्न की हैं, जिसमें एक फोटो में वह मतदान केंद्र के अंदर वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे फोटो में वह अपनी उंगली पर लगी नीली स्याही दिखा रहे हैं. झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि 20 नवंबर को हुए मतदान में बाबूलाल मरांडी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है. चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत एक गंभीर अपराध है. झामुमो ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

    धनवार से चुनाव लड़ रहे हैं बाबूलाल मरांडी

    बाबूलाल मरांडी, जो गिरिडीह जिले की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा (राम विलास) के संयुक्त उम्मीदवार हैं. झामुमो का आरोप है कि मतदाता के तौर पर मरांडी ने अपनी मतदान प्रक्रिया के दौरान ऐसी तस्वीरें खिंचवाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

    https://x.com/Supriyo__JMM/status/1859152452450201762

    Also Read: पहले जवान बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर दूसरी पत्नी के साथ हो गया फरार

    AJSU Assembly Election Babulal marandi Bjp blue ink code of conduct violation Dhanwar Election 2024 election action election code of conduct Election Commission election complaint Giridih Jdu Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Assembly Election Announcement Jharkhand Assembly Election Latest News Jharkhand Assembly Election Live Jharkhand Assembly Election News Jharkhand Assembly Election Today News Jharkhand Assembly Election Update Jharkhand Election Jharkhand Election 2024 Jmm Letter LJP Photo Polling Station Representation of People Act social media Supriyo Bhattacharya Violation आचार संहिता उल्लंघन आजसू उल्लंघन गिरिडीह चिट्ठी चुनाव 2024 चुनाव आचार संहिता चुनावी कार्रवाई चुनावी शिकायत जदयू झामुमो झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा झारखंड विधानसभा चुनाव खबर झारखंड विधानसभा चुनाव टूडे न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज धनवार निर्वाचन आयोग नीली स्याही फोटो बाबूलाल मरांडी भाजपा मतदान केंद्र लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 लोजपा विधानसभा चुनाव सुप्रियो भट्टाचार्य सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुदेश महतो ने परिवार संग किया मतदान
    Next Article डीसी-एसपी ने किया मतदान, ग्रामीण इलाकों में गजब का उत्साह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.