झामुमो नेता का बेटा सह गॉसनर कॉलेज का छात्र अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग लौटा घर, पुलिस की छापेमारी जारी

Joharlive Team

रांची/हजारीबाग। झामुमो नेता और जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया का 18 वर्षीय पुत्र अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर घर लौट आया है। बीते देर रात करीब 1 बजे घर लौटा है। घर लौटने पर उसने राहत की सांस ली। उसने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण किये थे। इससे पूर्व उसे कुछ सुंघाया गया था। उसे जंगल में छिपा कर रखा था। जहाँ हथियार से सभी लैश थे। हालांकि, डीआईजी खुद पूरे मामले की जांच कर रहे है। पुलिस की टीम अपहृत बच्चे की जानकारी पर छापेमारी कर रही है। फिललाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

  • पता पूछने के बहाने आये थे बाइक सवार, फिर किया था अपहरण

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। उसी समय बाइक पर सवार दो युवक आये। उनलोगों ने पता पूछने के बहाने सामने आया और रुमाल सुंघाया। जिसके बाद उसे कुछ याद नही। आंख खुला तो खुद को जंगल में पाया और 10 से 12 लोग हथियार से लैश थे।

  • क्या है मामला

झामुमो के केंद्रीय सचिव व जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया का 18 वर्षीय पुत्र पीयुष रविवार को दोपहर से लापता है। उसके अपहरण होने की आशंका से पूरे इलाके में खलबली मच गयी है। पीयुष रांची स्थित गॉसनर कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र है। लापता होने की सूचना मिलने के बाद हजारीबाग के डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर और हजारीबाग एसपी एस कार्तिक सहित भारी संख्या में पुलिस बल संजीव बेदिया के उरीमारी जरजरा स्थित सीसीएल क्वार्टर पहुंचे और छानबीन में जुट गये हैं।