Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मोकामा ह’त्याकांड पर झामुमो का वार : बिहार में फिर लौट आया जंगलराज
    जोहार ब्रेकिंग

    मोकामा ह’त्याकांड पर झामुमो का वार : बिहार में फिर लौट आया जंगलराज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोकामा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मोकामा में दुलारचंद यादव की सरेआम हत्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि यह घटना बिहार में व्याप्त जंगलराज का ताजा उदाहरण है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस की चौकसी और चुनावी निगरानी के बावजूद इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई।

    अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर उठे सवाल

    झामुमो प्रवक्ता ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि यह प्रशंसा का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का समय है। उन्होंने कहा कि जब चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही हथियार जमा करा दिए जाते हैं, तो जदयू नेता के काफिले में हथियार कहां से आए? उन्होंने बताया कि अनंत सिंह खुद एक मीडिया बातचीत में कह रहे हैं कि वे 40 गाड़ियों के काफिले में थे और 30 गाड़ियां आगे निकल गईं, तब यह घटना घटी। ऐसे में सवाल उठता है कि चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन क्या कर रहे थे?

    “घटना रोकने में नाकाम रही पुलिस”

    मनोज पांडेय ने कहा कि विरोधी नेताओं को गोली मरवाने के बाद गिरफ्तारी दिखाकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। यह नाकामी नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई, वह समाज के एक बड़े तबके का प्रतिनिधित्व करते थे और चुनाव में एक राजनीतिक दल के समर्थन में सक्रिय थे। ऐसी स्थिति में पटना पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

    पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि अब पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी को अपनी उपलब्धि बता रही है, जबकि असल सवाल यह है कि घटना को रोका क्यों नहीं गया। जब हथियार खुलेआम लहराए जा रहे थे, तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा कि यह विधि व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न है और बिहार सरकार को इसका उत्तर देना होगा।

    Also Read : अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव बोले- ऐसी कार्रवाई होनी ही थी

     

    JMM attacks Mokama massacre: Jungle Raj has returned to Bihar JMM's attack on Mokama firing incident: Jungle Raj has returned to Bihar मोकामा गोलीकांड पर झामुमो का वार : बिहार में फिर लौट आया जंगलराज मोकामा हत्याकांड पर झामुमो का वार : बिहार में फिर लौट आया जंगलराज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेन विलियमसन ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास , वनडे और टेस्ट पर रहेगा फोकस
    Next Article तेज रफ्तार बाइक ने ली दो युवाओं की जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.