Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 10:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»झारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त
    कोडरमा

    झारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 30, 2025Updated:July 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शमा परवीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  आतंकी संगठनों से तालुकात रखने को लेकर ATS या NIA हर बार झारखंड में लड़कों की खोजबीन करती थी। लेकिन, यह दूसरी बार है जब झारखंड की रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती आतंकी संगठन से जुड़े मामले में गिरफ्तार हुई है। गिरफ्तार युवती का नाम शमा परवीन है। वह कोडरमा जिले के तिलैया इलाके की रहने वाली है। शमा परवीन का संबंध आतंकी संगठन अलकायदा से है। गिरफ्तार शमा परवीन को ATS अपने कब्जे में रखकर पूछताछ कर रही है। बेंगलुरु एटीएस ने झारखंड एटीएस की टीम को इसके बारे में सूचना दी है। झारखंड एटीएस की टीम जल्द बेंगलुरु के लिए रवाना होगी, ताकि पूरे मामले में पूछताछ किया जा सकें।

    इंस्टाग्राम से करती थी रेडिकलाइजेशन

    गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि शमा परवीन इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लड़कों को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ती थी। उसके इंस्टा अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स थे। शमा का मकसद भारत में मजहबी आधार पर हिंसा फैलाना था।

    #WATCH अहमदाबाद: गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़ी एक महिला शमा परवीन (30) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। pic.twitter.com/1HwgmxGef6

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2025

    पाकिस्तान से था सीधा संपर्क

    ATS के अनुसार, शमा परवीन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से सीधे संपर्क में थी। वह 4-5 ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल्स पर काम कर रही थी। जांच में सामने आया है कि वह बेंगलुरु में बैठकर पूरे नेटवर्क को संभाल रही थी।

    चार अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी से मिला सुराग

    शमा परवीन की गिरफ्तारी,  देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। इन आतंकियों में मोहम्मद फरदीन, सैफुल्लाह कुरैशी, जीशान अली और मोहम्मद फैक शामिल हैं। सभी AQIS से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    लोकतंत्र खत्म करने की थी साजिश

    ATS का दावा है कि यह मॉड्यूल भारत में शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहा था। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काया जा रहा था। एजेंसियों के मुताबिक, शमा परवीन काफी हद तक कट्टरपंथी बन चुकी थी और उसका सोशल मीडिया अकाउंट लंबे समय से निगरानी में था।

    फिलहाल जांच जारी

    गुजरात ATS ने शमा को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया है और उससे पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे आतंकियों के नेटवर्क के बारे में और अहम जानकारियां मिलेंगी।

    Also Read : CM नीतीश के आशा-ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि दोगुनी पर तेजस्वी का तंज, कहा…

    Also Read : चक्रधरपुर रेल मंडल में अगस्त में कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट

     

    AQIS अलकायदा आतंक विरोधी अभियान आतंकवाद आतंकियों की गिरफ्तारी इंस्टाग्राम आतंक फैलाव इंस्टाग्राम रेडिकलाइजेशन कट्टरपंथ कर्नाटक न्यूज गुजरात ATS झारखंड न्यूज टेरर नेटवर्क पाकिस्तान कनेक्शन बेंगलुरु गिरफ्तारी भारत की सुरक्षा एजेंसियां भारत में आतंकवाद महिला आतंकी शमा परवीन सोशल मीडिया टेरर मॉड्यूल सोशल मीडिया ब्रेनवॉश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM नीतीश के आशा-ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि दोगुनी पर तेजस्वी का तंज, कहा…
    Next Article पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की रिपोर्ट में खुलासा

    Related Posts

    कारोबार

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता

    July 31, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत करेंगे मुजफ्फरपुर का दौरा

    July 31, 2025

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता

    July 31, 2025

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.