Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने देवघर, दुमका और जामताड़ा जिलों में 31 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज हवाएं (30–40 किमी प्रति घंटा), गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

    उत्तर-पूर्वी जिलों में असर ज्यादा

    रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में, विशेष रूप से देवघर, दुमका और जामताड़ा में मानसून का ज्यादा असर दिखाई देगा। इसकी मुख्य वजह सक्रिय मानसून ट्रफ लाइन है, जो बीकानेर, सीकर, दतिया, सीधी, रांची होते हुए दीघा तक फैली हुई है। इसके अतिरिक्त एक और ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो मौसम को प्रभावित कर रही है।

    बीते 24 घंटे : बारिश की रफ्तार धीमी

    पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून थोड़ा कमजोर रहा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धनबाद के भावनाथपुर में सर्वाधिक 62.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, गोड्डा में अधिकतम तापमान 34.5°C और लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.6°C रहा।

    रांची में कैसा रहेगा मौसम :

    राजधानी रांची में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।

    बरसात का आंकड़ा : सामान्य से 51% अधिक बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 30 जुलाई 2025 तक झारखंड में कुल 752.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य औसत (499.3 मिमी) से 51% अधिक है। यह आँकड़ा मानसून की सक्रियता को दर्शाता है।

    जनता से अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही विभाग द्वारा जारी की जा रही अलर्ट और अपडेट्स का पालन करने की अपील की गई है।

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    Heavy rain alert in Jharkhand Jharkhand news jharkhand weather forecast Jharkhand Weather News Jharkhand weather update Meteorological Department warned of heavy rain in Jharkhand झारखंड न्यूज झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट झारखंड वेदर अपडेट झारखंड वेदर न्यूज झारखंड वेदर फोरकास्ट मौसम विभाग ने झारखंड में भारी बारिश की दी चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक
    Next Article शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

    September 2, 2026

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026

    जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

    September 2, 2026

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.