Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पैसों की खातिर झारखंड के नवजात को बेचा जाता था दिल्ली में, 5 महिला समेत 7 गिरफ्तार
    झारखंड

    पैसों की खातिर झारखंड के नवजात को बेचा जाता था दिल्ली में, 5 महिला समेत 7 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिल्ली। झारखंड के अलग-अलग जिलों से नवजात बच्चों को लाकर दिल्ली में बेचे जाने का बड़ा मामला खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे ही गैंग के 7 लोगों को गिरफ्तार करते हुए पूरे गिरोह का उद्भेदन किया है। गिरफ्तार लोगों में पांच महिलाएं और 2 पुरूष शामिल हैं। गैंग का खुलासा दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नकली ग्राहक बनकर किया है। नकली ग्राहक बन पहुंची पुलिस को चार लाख रुपये में एक बच्चा बेच रहा था। पुलिस ने यह रकम और बच्चे को बरामद कर लिया है।

    इस मामले में डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई जसवीर सिंह को सूचना मिली थी कि मधु शर्मा नामक महिला अपनी दोस्त वीना के साथ एक बच्चे को 6.50 लाख रुपये में बेच रही है। उसके साथ नकली ग्राहक बनकर पुलिस ने डील की। बात तय होने पर बताई गई जगह पर दोनों महिलाएं अपनी साथी बरखा, ज्योति और बबलू के साथ बच्चे को डिलीवर करने के लिए आए। उन्हें 4 लाख रुपये नकली ग्राहक की तरफ से दिए गए और यह बच्चा नकली ग्राहक को दे दिया गया। उसी समय यहां छापा मारकर पुलिस ने चारों महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकदी और बच्चा भी बरामद कर लिया गया।

    छानबीन के दौरान दो अन्य आरोपी पवन उर्फ मामा और सिमरन नामक महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ज्योति एक आईवीएफ क्लिनिक में काम करती है। वहां पर वह उन लोगों के संपर्क में आई जिनके बच्चे नहीं हैं। इससे उन्हें ग्राहक मिलने लगे। धीरे-धीरे वह बच्चे बेचने का एक गैंग बन गया। ज्योति वहां पर बच्चे की चाहत में आने वाले लोगों से बातचीत करती और अगर वह अपना इंटरेस्ट दिखाते तो वह उन्हें बच्चा बेचती थी। उन्हें पता था कि बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया में काफी परेशानियां होती हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू, बरखा, वीणा, मधु, ज्योति, पवन और सिमरन देवी के रूप में हुई है। इनमें से बबलू भागीरथ बिहार का रहने वाला है, जबकि बाकी सभी आरोपी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड निवासी कुतुबुद्दीन को जानते हैं जो बच्चों का बंदोबस्त करता था। वह नवजात बच्चों को झारखंड से लाकर उन्हें सनी देवी उर्फ सिमरन को बेचता था। इस मामले में पुलिस टीम को झारखंड भेजा गया कुतुबुद्दीन को पकड़ने के लिए, लेकिन वह भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रीखंड यात्रा के दौरान जमशेदपुर के श्रद्धालु की मौत
    Next Article हरियाणा में डीएसपी की हत्या, खनन माफिया के गुर्गों ने चढ़ाई गाड़ी, मौके पर ही चली गई सुरेंद्र सिंह की जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा CBI की मांग कर शिक्षा माफिया को बचाना चाहती है भाजपा

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.